यश की टॉक्सिक पर नया विवाद! क्रिश्चियन ग्रुप ने CBFC में की शिकायत, टीजर पर उठे धार्मिक सवाल
यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज से पहले विवादों में घिर गया है. क्रिश्चियन ग्रुप ने CBFC में शिकायत दर्ज कर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है.
मुंबई: पैन इंडिया स्टार यश की मोस्टअवेटेड फिल्म टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. ट्रेलर से पहले जारी किए गए टीजर को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है. नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. संगठन का कहना है कि टीजर में दिखाए गए कुछ सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.
शिकायत में खास तौर पर उस सीन का जिक्र है जिसमें एक कब्रिस्तान के बाहर खड़ी कार में अंतरंग सीन दिखाया गया है. इसके बाद कब्रिस्तान के अंदर गोलीबारी का दृश्य आता है.
नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने दर्ज की FIR
संगठन का आरोप है कि वहां धार्मिक प्रतीक और आर्कएंजल माइकल की मूर्ति दिखाई गई है, जो आपत्तिजनक तरीके से पेश की गई है. उनका कहना है कि यह ईसाई समुदाय की भावनाओं का अपमान है. नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने मेकर्स से मांग की है कि इन सीन को तुरंत हटाया जाए और टीज़र को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए.
इससे पहले टीजर में दिखाए गए ग्राफिक सेक्स सीन को लेकर भी विरोध हुआ था. कुछ दर्शकों ने इसे गैर जरूरी और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया था. इस मामले में महिला आयोग में भी शिकायत की गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म से जुड़ी एक एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया. हालांकि फिल्म को इंडस्ट्री के कुछ लोगों का समर्थन भी मिला.
अनुराग कश्यप का बयान
बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के एक सेशन में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म का बचाव किया. उन्होंने कहा कि टीजर के खिलाफ गुस्सा हमारे सांस्कृतिक दोगलेपन को दिखाता है. उनका कहना था कि जब पुरुष अभिनेता स्क्रीन पर मर्दानगी दिखाते हैं तो सवाल नहीं उठते, लेकिन जब महिलाएं अपनी अभिव्यक्ति दिखाती हैं तो विवाद खड़ा हो जाता है.
टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश धुरंधर 2 से होने की चर्चा है.
और पढ़ें
- 'मूसा' लिखी SUV के सड़क पर दिखने से कहां मची सनसनी, BJP MLA के डर के बीच पुलिस ने क्या किया खुलासा?
- '50 करोड़ की प्रॉपर्टी, फिर भी लोन नहीं चुकाना चाहते...', तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव पर केकेआर ने क्यों लगाए गंभीर आरोप?
- CBSE बोर्ड परीक्षा से पहले बड़े बदलाव, 12वीं की आंसर शीट अब अलग तरीके से होगा चेक