मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक पुराने चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. यह मामला 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी पहली डायरेक्टेड फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुक पाए, ब्याज और पेनल्टी के साथ अब यह रकम लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार समय दिया, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में राजपाल को सरेंडर करना पड़ा और वे 6 महीने की सजा काट रहे हैं.
अब इस केस में विवादास्पद फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर बयानबाजी शुरू कर दी है. गुरुवार को KRK ने X पर कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है, लेकिन वे लोन चुकाना नहीं चाहते. KRK ने लिखा, "एक दोस्त ने बताया कि राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है. मतलब खुद राजपाल यादव लोन नहीं चुकाना चाहते. उनका बड़ा भाई भी यही कह रहा है."
Rajpal Yadav’s UP Property was Sealed by Bank in 2024, due to Non-payment of Loan of ₹11Crore. Central Bank disclosed that #RajpalYadav had secured a loan from Mumbai branch, on his property in his hometown, Shahjahanpur!
— KRK (@kamaalrkhan) February 12, 2026
KRK ने आगे आरोप लगाया कि केस राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ है, लेकिन पत्नी जेल क्यों नहीं गईं? उन्होंने कहा, "मेरे एक दोस्त ने उनकी पत्नी का हिस्सा 1.50 करोड़ रुपये चुका दिया, इसलिए वो बाहर हैं." KRK ने यह भी कहा कि राजपाल ने बॉलीवुड के कई लोगों से लोन लिया और वापस नहीं किया. कुछ महीने पहले भी वे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने की बात कर रहे थे. KRK ने एक और ट्वीट में बताया कि 2024 में राजपाल की उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी सील हो गई थी, क्योंकि 11 करोड़ का लोन नहीं चुकाया. हालांकि KRK ने राजपाल की मदद का भी हाथ बढ़ाया.
The Case is against #RajpalYadav and his wife. So why his wife is not in jail? Because my friend has paid her share Rs 1.50cr! Even Rajpal has took loan from many Bollywood ppl and not returned. Rajpal was buying an apartment of my friend just few months ago. According to one of…
— KRK (@kamaalrkhan) February 12, 2026
उन्होंने कहा कि वे 10 लाख रुपये का चेक देने को तैयार हैं और राजपाल की पत्नी को उनके ऑफिस से लेने को कहा है. लेकिन पत्नी बेल हियरिंग का रिजल्ट देखना चाहती हैं. KRK ने बॉलीवुड से अपील की कि सब मिलकर 5 करोड़ जुटाएं, ताकि राजपाल बाहर आ सकें.
राजपाल यादव के केस में इंडस्ट्री से काफी सपोर्ट मिल रहा है. सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा, राव इंदरजीत सिंह (जिन्होंने 1.11 करोड़ दिए) जैसे कई लोग आगे आए हैं. कुछ ने फाइनेंशियल हेल्प दी, तो कुछ ने काम ऑफर किया. राजपाल की नेट वर्थ भी 50-85 करोड़ के बीच बताई जाती है, लेकिन केस में पेमेंट नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं. बेल हियरिंग आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में होनी है, जहां फैमिली और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि राजपाल को राहत मिलेगी.