यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन, US-ईरान तनाव बनी वजह, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है. फिल्म, जो पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, अब 4 जून 2026 को थिएटर्स में आएगी.

x
Antima Pal

मुंबई: होली के मौके पर यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है. फिल्म, जो पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, अब 4 जून 2026 को थिएटर्स में आएगी. मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यह फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे अनिश्चित हालातों के कारण लिया गया है, खासकर US-ईरान संघर्ष और क्षेत्रीय तनाव की वजह से.

यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन

फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कहा- 'टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया है. यह कन्नड़ और इंग्लिश में फिल्माई गई है ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जुड़ सके. सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को इसे रिलीज करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन मिडिल ईस्ट में मौजूदा अनिश्चितता ने हमारी ग्लोबल पहुंच को प्रभावित किया है. इसलिए, पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने रिलीज डेट को शिफ्ट करने का मुश्किल लेकिन सोचा-समझा फैसला लिया है.'

यह फिल्म यश की KGF सीरीज के बाद सबसे बड़ी प्रोजेक्ट मानी जा रही है. निर्देशक गीतू मोहनदास ने इसे एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा के रूप में तैयार किया है, जिसमें यश डुअल रोल में हैं. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और अन्य कलाकार भी हैं. रवि बसरूर का म्यूजिक और बड़े बजट की वजह से इसे पैन-इंडिया और ओवरसीज में बड़ा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद थी. मूल प्लान था कि 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर रिलीज हो, जहां यह रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश करती. लेकिन अब धुरंधर 2 को अकेला ईद रिलीज मिल जाएगा, जबकि टॉक्सिक जून में आएगी.

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिडिल ईस्ट मार्केट, जहां यश की फिल्मों को भारी प्यार मिलता है, फिलहाल अनिश्चित है. इसलिए मेकर्स ने ग्लोबल रिलीज को प्राथमिकता देते हुए डेट बदली. यह फैसला फैंस के लिए थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन मेकर्स ने धैर्य मांगते हुए कहा कि वे जल्द ही प्रमोशन और टीजर से जुड़ी अपडेट्स शेयर करेंगे. यश के फैंस अब जून 2026 का इंतजार करेंगे, जब 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर दहाड़ मारेगी. बॉक्स ऑफिस पर यह शिफ्ट फिल्म की सफलता को और मजबूत बना सकता है, क्योंकि गर्मियों में फैमिली ऑडियंस ज्यादा थिएटर्स जाती है. कुल मिलाकर US-ईरान तनाव ने बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्मों की रणनीति को प्रभावित किया है.