menu-icon
India Daily

MasterChef India Season 8: कौन हैं मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का खिताब जीतने वाले मोहम्मद आशिक

मंगलौर के रहने वाले और एक जूस बार के मालिक मोहम्मद आशिक ने अपने स्वाद की जादूगरी दिखाकर शनिवार को मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का खिताब अपने नाम कर लिया.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
MasterChef India Season 8: कौन हैं मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का खिताब जीतने वाले मोहम्मद आशिक

MasterChef India Season 8:  मंगलौर के रहने वाले और एक जूस बार के मालिक मोहम्मद आशिक ने अपने स्वाद की जादूगरी दिखाकर शनिवार को मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का खिताब अपने नाम कर लिया. आशिक ने शो के तीन अन्य प्रबल दावेदारों नंबी जेसिका मराक, डॉक्टर रुखसार सईद और सूरज थापा को हराकर यह खिताब जीता.

आशिक को मिली 25 लाख की ईनामी राशि

शो के 12 प्रतिभागियों में से ये चार ही फाइनल में पहुंचे थे. शेफ रनबीर बरार शेफ पूजा ढींगरा और शेफ विकास खन्ना शो के फाइनल में जज की भूमिका निभाई और मोहम्मद आशिक को शो के विजेता की ट्रॉफी से नवाजा. विजेता के तौर पर मोहम्मद आशिक को मास्टरशेफ का कोट और ईनामी राशि के तौर पर 25 लाख रुपए दिए गये.

मोहम्मद आशिक के बारे में...
. 24 साल के मोहम्मद आशिक एक होटल के मैनेजर बनना चाहते थे लेकिन आर्थिक संकट के कारण उन्हें अपनी योजना बदनी पड़ी और आज वह मंगलौर में एक जूस बार चलाते हैं जिसका नाम कुलुक्की हब है.

. मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का खिताब जीतने से पहले आशिक सन प्रीमियम कोस्ट शेफ रियलिटी शो में सेमीफाइनलिस्ट रह चुके हैं.

. आशिक अपने घर में इकलौते कमाने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने मास्टरशेफ 7 में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो बाहर हो गए थे.

. आशिक का उद्देश्य देश-दुनिया के लोगों को मंगलौरियन खाने के जायके से अवगत कराना है. आशिक ने कहा कि वह यहां के स्थानीय भोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं.

. मास्टरशेफ जीतने के बाद आशिक ने कहा कि इस ट्रॉफी को जीतने तक का उनका सफर काफी कठिनाइयों और रोमांच से भरा रहा. उन्होंने कहा कि शो से बाहर होने से लेकर शो की ट्रॉफी जीतने तक हर लम्हा मेरे लिये गौरवान्वित करने वाला था. इस अनुभव ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया है. पिछले सीजन में बाहर होने के बाद मैंने अपनी क्राफ्ट पर और मजबूती से काम किया. यह जीत केवल मेरी जीत नहीं यह उन सब की जीत है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों का सामना करते हैं.