menu-icon
India Daily

Bigg Boss 17: खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच कंबल में हो गया कांड! देखें वायरल वीडियो

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच कंबल के अंदर किस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
Bigg Boss 17: खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच कंबल में हो गया कांड! देखें वायरल वीडियो

Bigg Boss 17: हर दिन गुजरने के साथ बिग बॉस 17 और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है. शो की ट्रॉफी जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीज जबरदस्त फाइट और कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रही है. इसी बीच शो में अक्सर एक-दूसरे से लड़ने वाले कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और खानजादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अटेंशन क्रिएट कर रहा है.

यह वीडियो उनके बिस्तर का है जिसमें दोनों सफेद रंग के कंबल में एक ही बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. कंबल ओढ़े दोनों ने वो कांड कर दिया जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है.

खानजादी और अभिषेक ने एक-दूसरे को किया Kiss
वायरल वीडियो में अभिषेक और खानजादी कंबल के अंदर एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

कुछ लोग कह रहे हैं कि दोनों ने एक-दूसरे को किस किया, वहीं कुछ लोग इस बात से इंकार कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- अभिषेक ने तो बहन बोला था ना. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बिना रिलेशनशिप के. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये शो में अश्लीलता फैला रहे हैं.

ईशा मालवीय और सामर्थ जुरेल की Kiss ने फैलाई थी सनसनी

इससे पहले अभिनेत्री ईशा मालवीय और सामर्थ जुरेल ने घर के अंदर के कुछ अंतरंग दृश्य शेयर किये थे. दोनों की एक-दूसरे को किस करने वाली तस्वीरों ने सनसनी फैला दी थी.