menu-icon
India Daily

'आया नहीं मैच देखने...' पाकिस्तान से जीत के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को क्यों किया वीडियो कॉल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया. जीत के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की. एल्विश ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जो तेजी से वायरल हो गया. दोनों की मजेदार बातचीत फैंस को खूब पसंद आ रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'आया नहीं मैच देखने...' पाकिस्तान से जीत के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को क्यों किया वीडियो कॉल?
Courtesy: India Daily

मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट प्रेमियों को जश्न का बड़ा मौका दिया है. कोलंबो में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रन से शानदार जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी उत्साह देखने को मिला. इसी बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव के बीच हुई वीडियो कॉल चर्चा का विषय बन गई.

भारत की जीत के बाद एल्विश यादव ने रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात की. इस खास बातचीत का वीडियो एल्विश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. देखते ही देखते यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई. वीडियो में एल्विश टीम इंडिया की तारीफ करते नजर आए. उन्होंने रिंकू सिंह को जीत की बधाई दी और कहा कि टीम ने शानदार माहौल बना दिया.

एल्विश यादव और रिंकू सिंह का वीडियो

वीडियो कॉल के दौरान रिंकू सिंह ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आया नहीं मैच देखने यार.इस पर एल्विश ने जवाब दिया कि मैं तो घर पर ही था आज. इसके बाद एल्विश ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और कहा कि भाई बहुत तगड़ा माहौल बना दिया. मजा आ गया. रिंकू सिंह ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि हां मजा ही आ गया. तुम्हें तो पता है मैच होता है तो अलग ही होता है. दोनों की बातचीत में दोस्ती और अपनापन साफ नजर आया.

खास बॉन्ड से खुश हुए फैंस

रिंकू सिंह और एल्विश यादव के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है. इससे पहले भी दोनों कई बार वीडियो कॉल पर बात करते दिख चुके हैं. इस बार भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद उनकी बातचीत ने फैंस को खास ट्रीट दे दी. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.

भारत की इस जीत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है. पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को बड़े अंतर से हराना खिलाड़ियों के मनोबल के लिए अहम माना जा रहा है. फिलहाल रिंकू सिंह और एल्विश यादव की यह वीडियो कॉल चर्चा का केंद्र बनी हुई है. फैंस को अब अगले मैच का इंतजार है.