कौन हैं एंटनी थत्तिल? जिनकी दुल्हनिया बनीं साउथ की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अब जल्द ही अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं. लंबे समय से अपने पार्टनर एंटनी थत्तिल के साथ रिश्ते में रहने वाली कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी की खबरों से सुर्खियाँ बटोरी हैं.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपने नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकी हैं. अदाकारा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लंबे समय से अपने पार्टनर एंटनी थत्तिल के साथ रिश्ते में रहने वाली कीर्ति सुरेश ने अब उनसे शादी कर ली है. आपको बता दें कि इस जोड़े ने आज यानी 12 दिसंबर को एक दूसरे से शादी की है. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल पैदा हो रहा है कि कीर्ति सुरेश के पति कौन है? तो चलिए जानते हैं कि कौन है एंटनी थत्तिल.
कीर्ति सुरेश की करियर यात्रा
कीर्ति सुरेश को अपनी अभिनय क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाना जाता है. उनका करियर न केवल तमिल और तेलुगु फिल्मों में शानदार रहा है, बल्कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. उनकी अभिनय यात्रा में कई पुरस्कार और प्रशंसा उन्हें मिल चुकी है.
जहां कीर्ति सुरेश के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है, वहीं उनके होने वाले पति एंटनी थत्तिल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. एंटनी एक सामान्य व्यक्ति हैं जो मीडिया से दूर रहते हैं. उनका नाम कीर्ति के साथ जुड़े होने के बाद ही अधिक चर्चा में आया है.
Also Read
- Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Scheme: महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का ऐलान, जानें कैसे करें आवेदन
- Tamil Nadu rains: पूंडी डैम से छोड़ा गया पानी, बाढ़ की चेतावनी जारी, कई गांवों को खाली करने का आदेश
- Keerthy Suresh Wedding: कीर्ति सुरेश ने गोवा में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल संग रचाई शादी, देखें वरमाला की तस्वीरें
अभी तक, कीर्ति और एंटनी की शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह समारोह गोवा में निजी तौर पर होने की संभावना है. जो भी हो, कीर्ति और एंटनी के फैन्स इस खूबसूरत जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं.
शादी के जोड़े में कीर्ति बेहद प्यारी दिख रही हैं. उन्होंने इस दौरान ग्रीन कलर का ब्लाउज और रेड कलर की साड़ी पहनी है जो कि उन पर काफी जच रही है.