कब रिलीज होगा यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर? नए पोस्टर के साथ कर दिया डेट का ऐलान

यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच बेसब्री का माहौल बना चुके हैं. अब इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

X
Antima Pal

Toxic Trailer Release Date Announced: कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच बेसब्री का माहौल बना चुके हैं. अब इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यश ने खुद एक नया पोस्टर शेयर कर उलटी गिनती शुरू कर दी है.

कब रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर?

फिल्म का नाम टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स है. इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.


यश ने सोशल मीडिया पर एक मोनोक्रोम यानी काले-सफेद पोस्टर के साथ जानकारी दी. उन्होंने लिखा- 'द काउंटडाउन हैज बिगन... #ToxicTrailer ऑन 08-08-2026। #Toxic: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इन सिनेमाज वर्ल्डवाइड फ्रॉम 26-08-2026.' यानी ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा. रिलीज का सही समय अभी स्पष्ट नहीं किया गया है.

नए पोस्टर को देख फैंस हुए एक्साइटेड

पोस्टर में यश को रात के समय बारिश से भीगी सड़क पर अकेले खड़ा दिखाया गया है. वे हैट और लंबा कोट पहने हुए हैं और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर फिल्म के गैंगस्टर ड्रामा अंदाज को साफ दर्शाती है. पोस्टर देखकर फैंस में उत्साह और बढ़ गया है.

'टॉक्सिक' का निर्माण वेंकट के नारायण और यश खुद के बैनर केवीएन प्रोडक्शंस तथा मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत कर रहे हैं. फिल्म को गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है जिसमें यश की दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है. 8 अगस्त को ट्रेलर आने के बाद फिल्म के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलेगी. कहानी, एक्शन सीन और सितारों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं. मेकर्स ने पोस्टर के जरिए एक रहस्यमय माहौल बनाया है जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है.