OTT पर देखें ये 8 क्राइम थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस ऐसा की स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर
अगर आपको अपराध, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो वीकेंड पर प्राइम वीडियो की इन 8 क्राइम थ्रिलर सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
वीकेंड पर अगर आप कोई ऐसी सीरीज तलाश रहे हैं जिसमें कहानी के साथ लगातार सस्पेंस बना रहे, तो क्राइम थ्रिलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
प्राइम वीडियो पर अलग-अलग तरह की क्राइम स्टोरी वाली कई सीरीज उपलब्ध हैं. इनमें से कुछ को दर्शकों और IMDb पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. यहां ऐसी ही 8 सीरीज के बारे में जानिए.
वेटिंग है
इस सीरीज की कहानी आरपीएफ कॉन्स्टेबल सुगम मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर पहुंचने वाला सुगम रेलवे के तत्काल टिकट से जुड़े एक बड़े स्कैम का सामना करता है. जांच आगे बढ़ने के साथ वह इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश करता है.
Also Read
भौकाल
साल 2020 में आई इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. कहानी नवीन सिकेरा की है, जो नए एसएसपी के तौर पर मुजफ्फरनगर पहुंचते हैं. शहर में बढ़ते अपराध के बीच नवीन अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू करते हैं. सीरीज में मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह और सिद्धांत कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
पाताल लोक
क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के बीच चर्चित इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. कहानी पुलिस अधिकारी हाथीराम चौधरी की है. एक हत्या की जांच करते हुए हाथीराम ऐसे अपराधी नेटवर्क तक पहुंचता है, जिसकी परतें खुलने के साथ मामला और पेचीदा होता जाता है.
गिल्टी माइंड्स
इस कोर्टरूम ड्रामा में तीन लॉ स्कूल दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. ये तीनों अलग-अलग मामलों में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ अदालत में खड़े होते हैं. हर एपिसोड में नया केस सामने आता है, जिसमें अपराध और कानूनी पेच देखने को मिलते हैं.
मत्स्य कांड
रवि दुबे, रवि किशन और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकारों वाली यह सीरीज एक शातिर ठग मत्स्य थाडा की कहानी है. अपनी बुद्धिमानी और आकर्षण के सहारे वह बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम देता है. उसके सामने जब एसीपी तेजराज सिंह आता है तो दोनों के बीच दिलचस्प चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है.
द पिरामिड स्कीम
यह कहानी पिरामिड स्कीम के जरिए लोगों को अपने नेटवर्क में जोड़ने और बाद में धोखा देने वाले एक गिरोह पर केंद्रित है. सीरीज में परमवीर चीमा मुख्य भूमिका में नजर आते हैं.
अपहरण- सबका कटेगा
सीरीज की कहानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रुद्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक किडनैपिंग केस में उलझ जाता है. मामले का असर उसके परिवार तक पहुंचने लगता है. इसके बाद कहानी में लगातार नए मोड़ आते हैं.
इनसाइड एज
यह स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा क्रिकेट की दुनिया में होने वाली बेटिंग और उससे जुड़े घटनाक्रम को केंद्र में रखता है. सीरीज में तनुज विरवानी, सयानी गुप्ता और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में हैं.