menu-icon
India Daily

अवनीत कौर के बाद अब इस विदेशी व्लॉगर पर आया Virat Kohli का लाइक, फैंस ने लिए 'किंग कोहली' के मजे

विराट कोहली का एक और इंस्टाग्राम लाइक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस बार जर्मन व्लॉगर की फोटो पर उनके लाइक ने फैंस को हंसी का नया मौका दे दिया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
अवनीत कौर के बाद अब इस विदेशी व्लॉगर पर आया Virat Kohli का लाइक, फैंस ने लिए 'किंग कोहली' के मजे
Courtesy: Instagram

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस बार वजह उनकी कोई पारी या रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक इंस्टाग्राम लाइक है. दरअसल, विराट ने जर्मन व्लॉगर लिजलैज की एक फोटो लाइक कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. दिलचस्प बात यह है कि यह लाइक जनवरी 2026 का बताया जा रहा है, लेकिन अब जाकर लोगों की नजर इस पर पड़ी है.

यह पहली बार नहीं है जब विराट का कोई लाइक चर्चा में आया हो. इससे पहले 2025 में उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था. उस समय विराट ने खुद सफाई देते हुए कहा था कि यह सब इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की गलती थी. उन्होंने लिखा था कि फीड क्लीन करते समय गलती से यह इंटरैक्शन रिकॉर्ड हो गया.

इस बार फैंस ने लिए जमकर मजे

जैसे ही LizLaz की फोटो पर विराट का लाइक सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी यूजर ने मजाक में लिखा कि फोन बच्चे से दूर रखो, तो किसी ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए कहा कि गलती से लाइक हो गया. एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अब तो एल्गोरिदम को ही सुधारना पड़ेगा.

Virat Kohli Instagram -India Daily
Virat Kohli Instagram -India Daily

विराट कोहली का रिएक्शन

इस पूरे मामले पर अभी तक विराट कोहली की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या इस बार भी वह एल्गोरिदम को ही जिम्मेदार ठहराएंगे या कोई नया जवाब देंगे. आज के दौर में सोशल मीडिया पर छोटी सी गतिविधि भी बड़ी खबर बन जाती है. विराट जैसे बड़े स्टार के लिए तो हर छोटी बात सुर्खियों में आ ही जाती है. उनका एक लाइक भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है और फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का जरिया बन जाता है.