विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पैपराजी को मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां, वीडियो में देखें कैसे टीम ने मनाया जश्न

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी संपन्न हो गई है. शादी के बाद टीम ने वेन्यू पर मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स को मिठाई बांटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. लंबे समय से जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे, वह अब पूरा हो चुका है. हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं, लेकिन शादी के बाद का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की टीम वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स को मिठाई बांट रही है. यह पहल लोगों को काफी पसंद आ रही है. अक्सर सेलिब्रिटी शादियों में मीडिया को दूर रखा जाता है, लेकिन यहां टीम ने शादी की खुशी साझा करने का अलग तरीका चुना. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी.

प्राइवेट शादी लेकिन खास अंदाज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को निजी रखा था और केवल परिवार और करीबी लोग ही इसमें शामिल हुए. हालांकि मीडिया के साथ मिठाई बांटकर टीम ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि खुशी बांटने से बढ़ती है. फैंस अब आधिकारिक तस्वीरों और वीडियो का इंतजार कर रहे हैं ताकि दूल्हा दुल्हन की पहली झलक मिल सके.

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है. उम्मीद है कि इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे. यह रिसेप्शन दोनों परिवारों और इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए खास अवसर होगा.

विरोश की नई शुरुआत

विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं. अब शादी के बाद दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है. फैंस इस जोड़ी को लंबे समय से साथ देखना चाहते थे. अब जब दोनों आधिकारिक तौर पर एक हो चुके हैं, तो सोशल मीडिया पर जश्न जैसा माहौल है.