US Israel Iran War

विक्की कौशल की 'महावतार' में हुई नई 'स्त्री' की एंट्री, एक बार फिर दीपिका पादुकोण के हाथ से निकली बड़ी फिल्म?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब श्रद्धा कपूर को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है. वे इस समय मेकर्स की टॉप चॉइस हैं. बातचीत चल रही है और अगर डील फाइनल हो गई तो श्रद्धा विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. यह दोनों की पहली फिल्म साथ होगी.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड में कास्टिंग का नया ट्विस्ट फैंस को चौंका रहा है. मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म 'महावतार' में दीपिका पादुकोण की जगह अब श्रद्धा कपूर को लिया जा सकता है. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इस पर चर्चा कर रहा है. फिल्म परशुराम (भगवान विष्णु के छठे अवतार) की कहानी पर आधारित है. इसमें विक्की कौशल परशुराम का किरदार निभा रहे हैं.

विक्की कौशल की 'महावतार' में हुई नई 'स्त्री' की एंट्री

अमर कौशिक डायरेक्टर हैं और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स इसे बना रही है. पहले यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2027 तक टाल दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म की हीरोइन बन सकती हैं. उनकी ताकतवर एक्टिंग और ग्रेविटी को देखते हुए मेकर्स उन्हें फिट मान रहे थे. लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक बातें आगे नहीं बढ़ीं.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब श्रद्धा कपूर को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है. वे इस समय मेकर्स की टॉप चॉइस हैं. बातचीत चल रही है और अगर डील फाइनल हो गई तो श्रद्धा विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. यह दोनों की पहली फिल्म साथ होगी. श्रद्धा कपूर मैडॉक फिल्म्स की 'स्त्री' फ्रैंचाइजी से जुड़ी हैं, जो सुपरहिट साबित हुई. 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी. इसी वजह से उन्हें 800 करोड़ वाली एक्ट्रेस कहा जा रहा है. 

'स्त्री' सीरीज में उनकी कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब माइथोलॉजिकल फिल्म में उन्हें नई चुनौती मिल रही है. फिल्म में फीमेल लीड रोल को काफी महत्व दिया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किरदार भावनात्मक गहराई और ताकत से भरा है. श्रद्धा अगर साइन करती हैं तो यह उनके करियर में एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकता है. फिलहाल शूटिंग जून 2026 के बाद शुरू होने की उम्मीद है.

विक्की कौशल अभी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. बॉलीवुड में कास्टिंग की ऐसी खबरें हमेशा चर्चा का विषय बन जाती हैं. दीपिका के फैंस थोड़े निराश हैं, तो श्रद्धा के फैंस उत्साहित. कुछ लोग कह रहे हैं कि श्रद्धा की 'स्त्री' वाली इमेज इस पौराणिक रोल में नया रंग ला सकती है. अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. सब कुछ बातचीत के स्टेज पर है. लेकिन अगर यह पेयरिंग कन्फर्म हुई तो 'महावतार' और भी ज्यादा चर्चित हो जाएगी.