Madhumati Dies: बॉलीवुड को एक दिन में लगे दो झटके, पकंज धीर के बाद मशहूर डांसर मधुमती का निधन
Madhumati Dies: 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर के निधन के बाद अब दिग्गज अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर मधुमती भी 87 वर्ष की आयु में चल बसीं. मौत की सटीक वजह तो स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में सन्नाटा छा गया. विंदू दारा सिंह जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की. उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में ही होगा.
Madhumati Dies: भारतीय सिनेमा को आज एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे है. 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर के निधन के बाद अब दिग्गज अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर मधुमती भी 87 वर्ष की आयु में चल बसीं. मौत की सटीक वजह तो स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में सन्नाटा छा गया. विंदू दारा सिंह जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की. उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में ही होगा.
मधुमती का जन्म 1938 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में हुआ था. मधुमती पारसी परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था. उन्होंने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली जैसी शास्त्रीय नृत्य विधाओं में महारत हासिल की. 1957 में एक अनरिलीज्ड मराठी फिल्म से डांसर के रूप में करियर की शुरुआत की. जल्द ही हिंदी, पंजाबी, मराठी, भोजपुरी और साउथ इंडियन फिल्मों में उनके डांस नंबर छा गए. उनकी ग्रेस, ग्लैमर और अभिव्यक्तियों ने उन्हें हेलेन जैसी आइकॉन से तुलना दिलाई.
Also Read
- पंकज धीर पहले भी कैंसर को दे चुके थे मात फिर जानलेवा बीमारी की चपेट में आए, कभी मूंछों की खातिर छोड़ा था बड़ा किरदार
- 'महाभारत' से मिला फेम, जानें पंकज धीर ने किन-किन टीवी शोज में किया काम
- Hrithik Roshan Personality Rights: बिना परमिशन के अब इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे ऋतिक रोशन की तस्वीर या आवाज! अदालत का सख्त निर्देश
मुंबई में 'मधुमती डांस एकेडमी' शुरू की थी, जहां उन्होंने कई युवा कलाकारों को ट्रेनिंग दी. उनकी बहन वैशाली भी अभिनेत्री थीं, जो 'रातों का राजा' जैसी फिल्मों में नजर आईं. उनके निधन पर बॉलीवुड के सितारे भावुक हो गए. अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरी पहली और हमेशा की गुरु. डांस की हर अदायगी में आपकी याद रहेगी.' विंदू दारा सिंह ने कहा, 'हमारी टीचर और गाइड को शांति मिले.'