वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज, दोस्ती और प्यार की दिखी अनोखी कहानी

वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर किया. शुरुआत में रैगिंग का एक सीन है जिसमें सीनियर छात्र जूनियर्स को परेशान करते दिख रहे हैं. इसके बाद कई हंसी-मजाक वाले डायलॉग और सीन आते हैं. वीर बैकबेंचर स्टूडेंट बने नजर आते हैं. उन्हें एक श्राप मिला है, जिसका राज टीजर में ही खुलता है.

X
Antima Pal

Prem Keetanu Teaser: वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है. यह टीजर काफी मजेदार है और कॉलेज लाइफ की मस्ती से भरा नजर आता है. फिल्म का एलान कुछ दिन पहले ही हुआ था. अब टीजर आने से फैंस को कहानी का अंदाजा मिलने लगा है. फिल्म कॉलेज के दिनों पर आधारित है जिसमें वीर पहाड़िया एक छात्र के रूप में दिख रहे हैं. टीजर में दोस्ती, मस्ती और प्यार के लफड़ों का मजा साफ झलकता है.

वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज

वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर किया. शुरुआत में रैगिंग का एक सीन है जिसमें सीनियर छात्र जूनियर्स को परेशान करते दिख रहे हैं. इसके बाद कई हंसी-मजाक वाले डायलॉग और सीन आते हैं. वीर बैकबेंचर स्टूडेंट बने नजर आते हैं. उन्हें एक श्राप मिला है, जिसका राज टीजर में ही खुलता है.


टीजर जारी करते हुए वीर ने लिखा- 'दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े. लाइफ इनके बिना अधूरी है.' उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई. 'प्रेम कीटाणु' इस साल गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. टीजर को सेलेब्रिटीज और फैंस दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सौंदर्या शर्मा ने इसे 'बहुत ही कूल' बताया. हिमेश रेशमिया ने रेड हार्ट इमोजी से अपनी पसंद जताई. कुणाल वर्मा समेत कई अन्य लोगों ने भी टीजर की तारीफ की. नेटिजंस लिख रहे हैं कि टीजर तो मजेदार है, उम्मीद है फिल्म भी वैसी ही होगी.

वीर पहाड़िया की यह फिल्म युवा दर्शकों को आकर्षित करने वाली लग रही है. कॉलेज लाइफ की यादें, दोस्ती के किस्से और प्यार के चक्कर- ये तीनों तत्व फिल्म में मौजूद हैं. टीजर देखने के बाद कई फैंस उत्साहित हैं और पूरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने टीजर को हल्का-फुल्का और एंटरटेनिंग रखा है. इससे फिल्म के माहौल का अच्छा अंदाजा लग रहा है. अक्टूबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं. वीर पहाड़िया की परफॉर्मेंस और कहानी दोनों पर फैंस की नजर रहेगी.

कुल मिलाकर 'प्रेम कीटाणु' का टीजर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच पसंद किया जा रहा है. फिल्म का पूरा ट्रेलर और गाने आने के बाद और उत्साह बढ़ने की उम्मीद है.