menu-icon
India Daily

बेटी के जन्म के महीनों बाद वरुण धवन ने बताया नाम, अमिताभ बच्चन ने भी दे दी अनोखी सलाह

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के प्रमोशन में जोरो शोरो से लगे हुए हैं. हाल ही में एक्टर अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के शो में दिखाई दिए थे जिस दौरान एक्टर ने अपनी नन्हीं परी के नाम का खुलासा किया. इतना ही नहीं एक्टर ने शो के दौरान बिग बी से पेरेंटिंग एडवाइस भी मांगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
बेटी के जन्म के महीनों बाद वरुण धवन ने बताया नाम, अमिताभ बच्चन ने भी दे दी अनोखी सलाह
Courtesy: Instagram

Varun Dhawan: जून में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले वरुण धवन और नताशा दलाल इस समय अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज को जी रहे हैं. बेटी के जन्म के 5 महीने बाद आखिरकार इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम बता दिया है. एक्टर ने अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में बातचीत के दौरान अपने फैंस और बिग बी को अपनी नन्हीं परी का नाम साझा किया है.

शो के दौरान, पिता ने अपनी बेटी के लिए बनाई गई लोरी गाकर सभी को सुनाई. जैसे ही लोरी खत्म हुई, वरुण ने साझा किया कि उन्होंने और नताशा ने अपनी छोटी सी खुशी का नाम लारा रखा है.

वरुण ने बेटी के नाम का किया खुलासा

वरुण अपने आगामी वेब शो, सिटाडेल: हनी बनी के प्रमोशन के लिए फिल्म डायरेक्टर राज और डीके के साथ गेम शो के एक एपिसोड में दिखाई दिए थे. दिवाली स्पेशल एपिसोड में, अमिताभ ने वरुण को याद दिलाया कि इस साल की दिवाली उनके और उनके परिवार के लिए और भी खास है क्योंकि उनके घर एक नई बच्ची आई है. अमिताभ ने कहा, 'यह दिवाली आपके लिए बहुत खास है, वरुण, क्योंकि लक्ष्मी जी आपके घर आई हैं.' 

आइकन को जवाब देते हुए वरुण ने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया. और कहा, 'हमने उसका नाम लारा रखा है. मैं अभी भी उससे जुड़ना सीख रहा हूं.'

अमिताभ ने वरुण धवन को दी पेरेंटिंग एडवाइस

इसके बाद वरुण ने अमिताभ से पेरेंटिंग की सलाह मांगी, पूछा कि क्या जब उनके बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन छोटे थे, तो क्या जिम्मेदारियों के कारण उन्हें रात में जागना पड़ता था. इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, 'मैं आपको एक बात बताता हूं, बस अपनी पत्नी को खुश रखो...अगर वह खुश है, तो जीवन में सब कुछ ठीक रहेगा. यह एक ही सूत्र है - पत्नी बेस्ट है.'