करोड़ों के कर्ज में डूबी, आया खुदकुशी का ख्याल, तलाक के बाद कुछ ऐसी हो गई थी रश्मि देसाई की जिंदगी
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस को पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट शो में देखा गया जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा. उन्होंने बताया कि उनकी लाइफ कितनी खराब हो गई थी.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. इन्होंने टीवी सीरियल 'उतरन' से घर-घर में पहचान बनाई. इस शो के बाद ही रश्मि देसाई के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी बदलाव आए. इस शो से एक्ट्रेस को पहचान तो मिली साथ ही इसी शो के उनके को-एक्टर नंदिश संधू (Nandish Singh Sandhu ) संग उनकी रियल लाइफ की लव स्टोरी भी शुरू हो गई. इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली.
हालांकि, इनकी शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और दोनों का साल 2016 में तलाक हो गया. शादी के बाद रश्मि टूट सी गई. हालांकि, एक्ट्रेस के फैन उनकी दूसरी शादी के बारे में उनसे सवाल करते रहते हैं. अब इस बीच एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
पर्सनल लाइफ को लेकर रश्मि ने कही ये बात
अभी हाल ही में रश्मि देसाई को पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में देखा गया था जहां इन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के बारे खुलकर बात की. जब रश्मि से उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा वह अपने मिस्टर परफेक्ट की तलाश में हैं. वह समय ले रही हैं क्योंकि वो नहीं चाहती है कि जो गलती पहले उन्होंने की वही फिर से करें.
एक्ट्रेस बोलीं, 'मैं खुले ख्यालों वाली लड़की हूं. मुझे मेरे बोल्ड डिसीजन के लिए काफी जज किया जाता है. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मेरे लिए शादी के रिश्ते नहीं आए लेकिन कोई मिस्टर राइट नहीं आया.'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- जब मेरी शादी हुई उसके बाद मेरा रिलेशन अच्छा नहीं चल रहा था और मैंने उस टाइम एक घर खरीदा. मैं सवा तीन करोड़ के कर्ज में थी. मुझे लगा सब ठीक हो जाएगा लेकिन अचानक मेरा शो बंद हो गया और मुझे 4 दिन तक रोड पर रहना पड़ा था. मेरा सामान मेरे मैनेजर के पास था और मैं अपनी ऑडी में सोती थी. मैंने अपने घर से सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे.
20 रुपये में खाना खाती थी जो कि रिक्शे वाले खाते हैं. मेरे दोस्तों को मैं समझ नहीं आती थी और घरवालों को मेरे सारे डिसीजन गलत लगते थे. उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने लिए तो कभी कुछ किया ही नहीं. ये कैसी जिंदगी है इससे अच्छा तो मर जाओ. इसके बाद मुझे 'दिल से दिल तक' शो मिला.