बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुईं पत्रलेखा के सपोर्ट में आईं उर्फी जावेद, जानें पोस्ट शेयर कर जानें किसकी लगाई क्लास?
पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ-साफ लिखा, 'पैप पेजेस! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है! हां, मैंने वजन बढ़ाया है, जो आपको अननेचुरल लग रहा है. मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया, बस एक बेबी डिलीवर किया और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस कीं. ये आसान काम नहीं हैं. अगर मैं चाहती तो इस तरह नहीं होती, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मेरा शरीर इस तरह रिएक्ट कर रहा है. कृपया थोड़ी काइंडनेस सीखें.'
मुंबई: बॉलीवुड में बॉडी शेमिंग की बहस एक बार फिर गरमा गई है. हाल ही में अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पत्रलेखा को अपनी पोस्ट-प्रेग्नेंसी लुक को लेकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स के तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ा. लेकिन रियलिटी स्टार उर्फी जावेद ने खुलकर उनका साथ दिया और इस ट्रोलिंग को पूरी तरह गलत बताया.
पत्रलेखा, जो राजकुमार राव की पत्नी हैं, नवंबर 2025 में अपनी बेटी पार्वती पॉल राव को जन्म दिया था. हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपनी प्रोडक्शन 'टोस्टर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया. यह फिल्म राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की है. पत्रलेखा की इस पहली पब्लिक अपीयरेंस के बाद उनके वेट गेन पर कुछ पाप पेजेस ने अनसेंसिटिव कमेंट्स किए, जिससे वे काफी नाराज हुईं.
पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ-साफ लिखा, 'पैप पेजेस! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है! हां, मैंने वजन बढ़ाया है, जो आपको अननेचुरल लग रहा है. मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया, बस एक बेबी डिलीवर किया और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस कीं. ये आसान काम नहीं हैं. अगर मैं चाहती तो इस तरह नहीं होती, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मेरा शरीर इस तरह रिएक्ट कर रहा है. कृपया थोड़ी काइंडनेस सीखें.'
उर्फी जावेद ने भी इस मुद्दे पर जोरदार प्रतिक्रिया दी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा- 'ओह माय गॉड! तुम लोगों को क्या हो गया है? बेसिक ह्यूमन एनाटॉमी समझो! एक महिला को हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए वजन बढ़ाना पड़ता है. बच्चे के जन्म के बाद स्किनी नहीं दिखने पर महिलाओं को शेम करना बंद करें. ये बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. वह नई जिम्मेदारियों से जूझ रही है, पोस्टपार्टम पीरियड से गुजर रही है और अब सोशल मीडिया की स्क्रूटनी का सामना कर रही है कि वो फ्लॉलेस लुक क्यों नहीं रख पा रही! ब्रो, नो प्रेग्नेंसी, नो ओपिनियन। STFU!'
उर्फी ने आगे जोर दिया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना नेचुरल प्रोसेस है और नई मांओं को इसकी वजह से जज नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं को पोस्टपार्टम चैलेंजेस के साथ-साथ सोशल मीडिया के प्रेशर का भी सामना करना पड़ता है, जो बिल्कुल गलत है. पत्रलेखा और राजकुमार राव की यह बेटी उनके लिए बड़ी खुशी का सबब बनी है. वहीं उर्फी जावेद अपनी बोल्ड स्टाइल और स्ट्रेटफॉरवर्ड नेचर के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई बार महिलाओं के अधिकारों और बॉडी पॉजिटिविटी पर अपनी राय रखी है.