इंस्टा Live पर सुसाइड की कोशिश करने के बाद किस हाल में हैं अनुराग डोभाल? शेयर की पहली फोटो

अनुराग डोभाल के हाल ही में लाइव सेशन के दौरान हुए कार हादसे के बाद, उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया अपडेट शेयर किया गया है. फोटो में वो मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है.

x
Antima Pal

मुंबई: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी कार क्रैश हो गई थी. इस हादसे के बाद अनुराग को मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया अपडेट शेयर किया गया है, जिसमें वे हॉस्पिटल बेड पर लेटे दिख रहे हैं और कैप्शन में लिखा है - 'Pray for Anurag fighting for life.' फैंस से प्रार्थना करने की अपील की गई है.

सुसाइड की कोशिश करने के बाद किस हाल में हैं अनुराग डोभाल?

यह हादसा तब हुआ जब अनुराग लाइव सेशन में काफी इमोशनल थे. वे अपनी फैमिली से मेंटल टॉर्चर और इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परेशानियों की बात कर रहे थे. लाइव में वे रोते हुए कह रहे थे कि उन्हें प्यार की जरूरत है और 'फाइनल राइड' का जिक्र किया. स्पीड 150-160 किमी/घंटा से ज्यादा थी और अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई. हजारों लोग लाइव देख रहे थे, जिससे मामला वायरल हो गया. 

UK07 Rider Anurag Dobhal instagram story

हादसे के बाद पास के लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया. अनुराग के मैनेजर रोहित पांडेय ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि अनुराग अभी भी ऑब्जर्वेशन में हैं और उनकी पत्नी रितिका चौहान (जिनके साथ कथित तौर पर अलगाव की खबरें थीं) उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं. रितिका और उनके परिवार वाले उनके पास हैं, जबकि उनकी तरफ से कोई नहीं आया. 

'अफवाहें न फैलाएं, किसी पर हेट न फैलाएं'

रोहित ने लिखा, 'क्लोज फ्रेंड्स, भाभी और उनका परिवार उनके साथ हैं. अफवाहें न फैलाएं, किसी पर हेट न फैलाएं. सब प्रार्थना करें और उनकी जल्दी रिकवरी की उम्मीद करें.' अनुराग पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे. उन्होंने एक लंबा व्लॉग पोस्ट किया था, जिसमें फैमिली पर आरोप लगाए और खुद को 'मेंटल डिस्ट्रेस' में बताया था. कुछ रिपोर्ट्स में इसे सेल्फ-हार्म या सुसाइड अटेम्प्ट जैसा बताया गया है, लेकिन ऑफिशियल तौर पर सिर्फ एक्सीडेंट कहा जा रहा है. 

फैंस, सेलेब्स और कई इंफ्लुएंसर्स उनकी रिकवरी के लिए प्रेयर कर रहे हैं. मेंटल हेल्थ को लेकर भी चर्चा हो रही है. अभी तक उनकी हालत स्टेबल लेकिन क्रिटिकल बताई जा रही है. उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी खबर आएगी और अनुराग पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.