UK07 Rider अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, लाइव वीडियो में डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, देखें वीडियो
फेमस यूट्यूबर और राइडर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर का एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाइव के दौरान वह भावुक नजर आए और कुछ देर बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.
मुंबई: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया क्रिएटर अनुराग डोभाल जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो में वह इंस्टाग्राम लाइव के दौरान काफी भावुक नजर आए. वीडियो में अनुराग की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे और वह अपनी मां का जिक्र करते हुए कुछ भावुक बातें करते नजर आए.
इसके बाद उन्होंने कार चलाते हुए कहा कि वह अंतिम ड्राइव पर जा रहे हैं. लाइव सेशन के दौरान अचानक कार तेज गति में जाती दिखाई दी और कुछ देर बाद लाइव वीडियो बंद हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई.
कार एक्सीडेंट के बाद सामने आया नया वीडियो
घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक और वीडियो सामने आया जिसमें अनुराग सड़क पर घायल हालत में नजर आए. वीडियो में आसपास मौजूद लोग उनकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में उनकी कार भी काफी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वह इस हादसे में बाल बाल बच गए. हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर आए अलग अलग रिएक्शन
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच अलग अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वह काफी समय से मानसिक दबाव में थे. सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ विवादों के कारण वह तनाव में थे. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
और पढ़ें
- बड़े बैनर के बाद भी नहीं चला इस एक्टर का करियर, बॉलीवुड परिवार से तालुक के बाद भी बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर हुए फ्लॉप
- 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया प्रपोज? 'एंगेज्ड सीजन 2' में वायरल हुआ वीडियो
- 'ऐसी लड़कियों की वजह से ही रेप ज्यादा होते हैं...', सैंटी शर्मा कौन हैं? खुशी मुखर्जी के बोल्ड आउटफिट पर दिया विवादित बयान, मचा बवाल