Akshay Kumar: 50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने किया मास्टर्स, पति अक्षय ने पोस्ट साझा कर पत्नी की तारीफों के बांधे पुल
Akshay Kumar: अक्की ने एक पोस्ट साझा किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. जी हां उस पोस्ट में वह अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को सुपरवुमेन कहते दिख रहे हैं तो चलिए जानते हैं क्यों-
नई दिल्ली: अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अभी हाल ही में अक्की ने एक पोस्ट साझा किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. जी हां उस पोस्ट में वह अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को सुपरवुमेन कहते दिख रहे हैं तो चलिए जानते हैं क्यों-
अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर बताई बात
अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'दो साल पहले, जब तुमने मुझसे कहा था कि तुम फिर से पढ़ाई करना चाहती हो, तो मुझे हैरानी हुई कि क्या सच में तुम इसे लेकर सीरियस हो? लेकिन जिस दिन मैंने देखा कि तुम इतनी कड़ी मेहनत कर रही हो. घर और करियर के साथ-साथ मुझे और पूरी स्टूडेंट लाइफ भी जी रही हो, तो मुझे आश्चर्य हुआ. मुझे पता था कि मैंने एक सुपरवुमन से शादी की है.'
Also Read
आपको बता दें कि तस्वीर में ट्विंकल ने ग्रीन कलर की साड़ी और उसके साथ ग्रेजुएशन गाउन पहना है. इसके साथ ही अक्षय कुमार भी ब्लैक पैंट और ब्लैक कोट में दिखाई दे रहे हैं. अक्षय कुमार के इस पोस्ट को देख हर कोई उनकी पत्नी को बधाई दे रहा है.