थिएटर में रही फ्लॉप... अब OTT पर मचा सकती है धमाल Tu Yaa Main, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज
आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. यह सर्वाइवल थ्रिलर 10 अप्रैल को रात 12 बजे से स्ट्रीम होगी.
मुंबई: साल 2026 की शुरुआत में चर्चा में रही फिल्म तू या मैं अब एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है इसका OTT रिलीज. सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर नए दर्शकों तक पहुंचने जा रही है. डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार की यह फिल्म एक अलग तरह की सर्वाइवल कहानी लेकर आई थी. फिल्म को समीक्षकों और कुछ दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा सकी. अब OTT प्लेटफॉर्म के जरिए इसे एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
कब और कहां देखें फिल्म
नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि तू या मैं 10 अप्रैल को रिलीज होगी. भारत में दर्शक इस फिल्म को रात 12 बजे से देख सकेंगे. यह फिल्म सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी. जिन दर्शकों के पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन है वे इसे मोबाइल लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से देख सकते हैं. OTT प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि दर्शक अपने समय और सुविधा के अनुसार कंटेंट देख सकते हैं. यही वजह है कि इस फिल्म से भी अब ज्यादा लोगों तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.
कहानी जो डर और रोमांच दोनों देती है
तू या मैं की कहानी दो बिल्कुल अलग दुनिया के लोगों के इर्द गिर्द घूमती है. एक तरफ है संघर्ष कर रहा रैपर मारुति और दूसरी तरफ है अमीर सोशलाइट अवनी. दोनों की मुलाकात एक ऐसे हालात में होती है जहां उनकी जिंदगी दांव पर लग जाती है. गोवा के एक सुनसान इलाके में बने 20 फीट गहरे स्विमिंग पूल में दोनों फंस जाते हैं.
स्थिति और भी खतरनाक तब हो जाती है जब उन्हें पता चलता है कि उसी पूल में एक मगरमच्छ भी मौजूद है. अब सवाल यह है कि क्या वे दोनों मिलकर इस खतरनाक स्थिति से बाहर निकल पाएंगे या नहीं. फिल्म की कहानी डर रोमांच और इमोशनल टकराव का मिश्रण है. यही कारण है कि इसे एक अलग तरह का अनुभव माना जा रहा है.
और पढ़ें
- धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, 21 दिन बाद भी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है रणवीर सिंह की फिल्म
- बेबाक बयानबाजी से सुर्खियों में रहती हैं ये एक्ट्रेस, विवादों से रहा पुराना नाता; मुस्लिम नेता से शादी कर मचाया बवाल!
- अमिताभ बच्चन संग शादी कर पछता रही हैं जया बच्चन? नातिन को दी ऐसी सीख की सुनने वालों ने पकड़ लिया माथा