menu-icon
India Daily

अमिताभ बच्चन संग शादी कर पछता रही हैं जया बच्चन? नातिन को दी ऐसी सीख की सुनने वालों ने पकड़ लिया माथा

जया बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में शादी को लेकर ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
अमिताभ बच्चन संग शादी कर पछता रही हैं जया बच्चन? नातिन को दी ऐसी सीख की सुनने वालों ने पकड़ लिया माथा
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने साफ और बिना झिझक राय रखने के लिए मशहूर जया ने एक इंटरव्यू में शादी और रिश्तों पर खुलकर बात की. उनके बयान ने न केवल उनके फैंस बल्कि आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. जया बच्चन का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को साझा किया जो आमतौर पर सितारे सार्वजनिक रूप से नहीं बताते हैं.

शादी को लेकर जया बच्चन की अलग सोच

इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने शादी को लेकर अपनी सोच बेहद सरल लेकिन असरदार तरीके से रखी. उन्होंने कहा कि शादी दिल्ली के लड्डू की तरह होती है. जो खाए वह भी पछताए और जो न खाए वह भी पछताए. यह बात उन्होंने हल्के मजाकिया अंदाज में कही लेकिन इसके पीछे रिश्तों की जटिलता साफ झलकती है. उन्होंने अपनी नातिन नव्या को सलाह देते हुए कहा कि अगर संभव हो तो शादी न करें और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जिएं. जया का यह बयान आज की युवा पीढ़ी के नजरिए को भी दर्शाता है जहां लोग रिश्तों को अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं.

शादी के कानूनी पहलू पर चौंकाने वाला खुलासा

जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी और अमिताभ बच्चन की शादी शुरुआत में कानूनी रूप से दर्ज नहीं थी. उस समय उन्होंने किसी रजिस्टर पर साइन नहीं किए थे और बाद में जाकर इसे औपचारिक रूप दिया गया. यह बात सुनकर कई लोग हैरान रह गए क्योंकि आज के समय में शादी का कानूनी रूप बेहद अहम माना जाता है. जया का यह बयान पुराने समय की परंपराओं और सोच को भी दर्शाता है.

जब जया बच्चन से यह पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन भी शादी को लेकर ऐसा ही सोचते हैं तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वह इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कह सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी सीधे तौर पर उनसे यह सवाल नहीं पूछा.