menu-icon
India Daily

Tu Ya Main Day 3: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के आगे नहीं गली शनाया कपूर की दाल, तीसरे दिन 'तू या मैं' ने बटोरे बस इतने रुपए

बेजॉय नांबियार की फिल्म तू या मैं ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख का कारोबार किया है. पॉजिटिव रिव्यू के बाद शनिवार को 1.45 करोड़ की शानदार उछाल देखी गई, लेकिन रविवार को कमाई घटकर 75 लाख रह गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Tu Ya Main Day 3: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के आगे नहीं गली शनाया कपूर की दाल, तीसरे दिन 'तू या मैं' ने बटोरे बस इतने रुपए
Courtesy: Social Media

सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए हैं. हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को इसमें शानदार उछाल देखने को मिला और कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस उछाल की वजह पॉजिटिव रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ को माना जा रहा है. दर्शकों ने फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस की तारीफ की है.

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 75 लाख रुपये कमाए. इस तरह तीन दिनों में कुल कलेक्शन करीब 2.80 करोड़ रुपये हो गया है. रविवार को कमाई में आई गिरावट ने ट्रेड को चौंकाया है. माना जा रहा है कि शाम और रात के शो पर क्रिकेट मैच का असर पड़ा, जिससे दर्शकों की संख्या कम रही.

तू या मैं का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

हालांकि मेकर्स ने बजट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. ऐसे में अब तक का कलेक्शन उम्मीद से कम माना जा रहा है. फिल्म को वीकडेज में स्थिर कमाई बनाए रखने की जरूरत है. सोमवार की कमाई इस बात का संकेत देगी कि फिल्म लंबी रेस में टिक पाएगी या नहीं.

तू या मैं का मुकाबला शाहिद कपूर की ओ रोमियो से भी हो रहा है, जिसने पहले वीकेंड में मजबूत शुरुआत की है. ट्रेड का मानना है कि अगर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की इस फिल्म को सोलो रिलीज मिलती तो कलेक्शन बेहतर हो सकते थे.

कैसा मिला फिल्म को रिव्यू

फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. एक प्रमुख रिव्यू में इसे 3.5 स्टार दिए गए. समीक्षा में कहा गया कि यह एक रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर है जिसमें कई दिलचस्प पल हैं. परफॉर्मेंस और म्यूजिक की खास तौर पर तारीफ की गई है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म अलग अनुभव देती है और कहानी में नया पन है.

अब नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं. अगर फिल्म पहले दिन के आसपास की कमाई दोहराती है तो यह वीकडेज की परीक्षा पास कर सकती है. लेकिन अगर गिरावट ज्यादा रही तो 20 करोड़ के बजट को रिकवर करना मुश्किल हो सकता है.