Tu Ya Main Day 2: वेलेंटाइन डे पर शनाया कपूर की 'तू या मैं' ने की धांसू कमाई, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया और 1.40 करोड़ की कमाई की है. हालांकि तीसरे दिन के शुरुआती अनुमान गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं.
मुंबई: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म तू या मैं ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. लेकिन दूसरे दिन तस्वीर बदलती नजर आई. वेलेंटाइन डे के मौके पर दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी ने फिल्म को मजबूती दी और कलेक्शन में बड़ी छलांग देखने को मिली. यह सर्वाइवल थ्रिलर 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. इसी दिन शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो भी सिनेमाघरों में आई थी. पहले दिन फिल्म ने 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि यह आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं था, फिर भी यह शनाया कपूर की पिछली फिल्म से बेहतर रहा.
ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 18.10 प्रतिशत रही. सुबह के शो में 6.10 प्रतिशत, दोपहर में 15.58 प्रतिशत और शाम के शो में 24.40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दूसरे दिन की कमाई ने मेकर्स को राहत दी. खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में शुरुआती दिनों का प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है.
'तू या मैं' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालांकि शनिवार की शानदार बढ़त के बाद तीसरे दिन के शुरुआती अनुमान चिंता बढ़ा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे दिन कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि कमाई 0.01 करोड़ रुपये तक सिमट सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह पहले दिन के कलेक्शन से भी कम होगा. बॉक्स ऑफिस पर यह उतार चढ़ाव फिल्म की लंबी दौड़ को प्रभावित कर सकता है.
कैसी है शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं'?
फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है. इसमें शनाया कपूर अवनी नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रोल में हैं, जिन्हें मिस वैनिटी के नाम से जाना जाता है. वहीं आदर्श गौरव मारुति उर्फ आला फ्लोपारा के किरदार में नजर आ रहे हैं. कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इर्द गिर्द घूमती है जो एक रोमांटिक गेटअवे पर जाते हैं. लेकिन उनका यह ट्रिप तब डरावना बन जाता है जब वे एक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं. इसके बाद शुरू होती है जान बचाने की जंग.
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे है. खासकर शनाया और आदर्श की परफॉर्मेंस की सराहना हो रही है. कई समीक्षकों का मानना है कि सीमित लोकेशन में बनी यह कहानी दर्शकों को बांधे रखती है. हालांकि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े ही तय करेंगे कि फिल्म लंबी दौड़ में कितना टिक पाती है. दूसरे दिन की उछाल ने उम्मीद जगाई है, लेकिन तीसरे दिन की गिरावट फिल्म के लिए चुनौती बन सकती है.
और पढ़ें
- सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल होगा चेंज, एक्टर ने रिलीज डेट को भी लेकर दिया बड़ा अपडेट
- '10 करोड़ दो नहीं तो...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर सिंह के बाद पंजाबी एक्ट्रेस से मांगी करोड़ों की फिरौती
- OTT पर कब दस्तक देगी वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो'? यहां जानें स्ट्रीमिंग को लेकर सारी डिटेल्स