menu-icon
India Daily

OTT पर कब दस्तक देगी वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो'? यहां जानें स्ट्रीमिंग को लेकर सारी डिटेल्स

हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर कब दस्तक देगी.

antima
Edited By: Antima Pal
OTT पर कब दस्तक देगी वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो'? यहां जानें स्ट्रीमिंग को लेकर सारी डिटेल्स
Courtesy: x

मुंबई: वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी के साथ-साथ विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन से सुर्खियों में है. थिएटर में धीमी शुरुआत के बाद अब OTT रिलीज की खबर ने फैंस को और एक्साइटेड कर दिया है.

OTT पर कब दस्तक देगी 'ओ रोमियो'?

फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जो हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से इंस्पायर्ड है. इसमें शाहिद कपूर एक गैंगस्टर के रोल में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी लीडिंग लेडी हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी स्पेशल रोल्स में नजर आएंगे. विशाल भारद्वाज ने शाहिद के साथ पहले हैदर, कमीने और रंगून जैसी हिट फिल्में बनाई हैं, इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि ये भी कमाल करेगी.

पहले दिन किया ठीक-ठाक कलेक्शन 

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ओपनिंग डे यानी 13 फरवरी को सैकनिल्क के अनुसार लगभग 8.25 से 8.5 करोड़ नेट कलेक्शन किया. शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन वैलेंटाइन वीकेंड होने से शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई की उम्मीद है. हालांकि रविवार को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का असर पड़ सकता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि वीकेंड पर कलेक्शन में अच्छा उछाल आएगा, क्योंकि ऑडियंस रिव्यूज और परफॉर्मेंस से खुश है. 

यहां जानें स्ट्रीमिंग को लेकर सारी डिटेल्स

शाहिद की एक्टिंग और तृप्ति की फीयर्स परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है. सबसे बड़ी अपडेट OTT रिलीज की! फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर पर पहले ही कन्फर्म हो चुका है कि डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो है. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों को थिएटर से OTT पर आने में 45 से 60 दिन लगते हैं. फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई है, इसलिए मिड-अप्रैल 2026 में ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में मार्च के अंत या अप्रैल के मध्य का जिक्र है, लेकिन ऑफिशियल डेट अभी घोषित नहीं हुई. फैंस को बस थिएटर में एंजॉय करने के बाद घर बैठे देखने का इंतजार करना होगा. 

ओ रोमियो रोमांस, एक्शन और ड्रामा का परफेक्ट मिक्स है. शाहिद कपूर के फैंस के लिए ये स्पेशल है, क्योंकि विशाल भारद्वाज के साथ उनका कम्बिनेशन हमेशा कमाल करता है.