बिंदी-गजरा-साड़ी पहनकर थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तृषा कृष्णन, छा गया लुक
आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इस मौके पर स्टेडियम में खुशी का माहौल देखने को मिला है. इस बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.
मुंबई: आज रविवार को चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम उत्साह से भरा हुआ है. इस स्टेडियम में हजारों लोग थलापति विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करता देखने के लिए जमा हुए हैं. यह समारोह सुबह 10 बजे स्टेडियम में शुरू हुआ हो गया है. हालांकि इस कार्यक्रम से जिस चीज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है वह है साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के मौजूदगी. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अफवाह है की वह विजय को डेट कर रही हैं. चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं तृषा इस समारोह में पहुंच करकाफी खुश नजर आईं.
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन
आज तृषा से जब इस मौके की अहमियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खलकर जवाब देते हुए कहा कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थीं. एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वह इस समारोह में सुनहरे कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ हल्के नीले रंग की सिल्क की साड़ी पहनकर पहुंची. उन्होंने अपने लुक को चमेली के गजरे और हीरे के गहनों के सेट के साथ पूरा किया. इसके साथ ही उनकी खिली हुई मुस्कान और साफ दिख रही खुशी ने उनके पूरे लुक में और भी ज्यादा चमक ला दी.
'तमिलगा वेट्री कज़गम' की पहली सरकार बनने के साथ ही, विजय 1967 के बाद DMK और AIADMK के बाहर से तमिलनाडु सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता बन जाएंगे.
तृषा कृष्णन और विजय के बारे में
तृषा और विजय आज भी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बने हुए हैं. दोनों ने 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी फ़िल्मों में एक साथ काम किया है. पिछले कुछ महीनों से, इन दोनों की गहरी दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रही है. इन दोनों सितारों को लेकर ऑनलाइन अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि न तो विजय और न ही तृषा ने इन अटकलों पर किसी तरह का जवाब दिया है.