तृषा कृष्णन का सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट, उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर दिया इनडायरेक्ट जवाब?
उदयनिधि स्टालिन ने 3 अगस्त 2026 को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन में भाषण दिया था. भीड़ में कुछ लोगों ने 'तृषा' का नाम चिल्लाया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि पानी आए या न आए, पानी वहां पहुंचना चाहिए. यह टिप्पणी कई लोगों ने तृषा और अभिनेता विजय के बीच double meaning वाले संदर्भ में ली.
Trisha Krishnan Cryptic Post: तमिल सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में डीएमके नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के एक बयान के बाद तृषा ने कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें लोग उनके indirect जवाब के रूप में देख रहे हैं.
तृषा ने साधा उदयनिधि पर निशाना?
उदयनिधि स्टालिन ने 3 अगस्त 2026 को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन में भाषण दिया था. भीड़ में कुछ लोगों ने 'तृषा' का नाम चिल्लाया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि पानी आए या न आए, पानी वहां पहुंचना चाहिए. यह टिप्पणी कई लोगों ने तृषा और अभिनेता विजय के बीच double meaning वाले संदर्भ में ली. हालांकि उदयनिधि ने साफ किया कि उनका मतलब कावेरी पानी के मुद्दे से था. इससे पहले एआईएडीएमके नेता आरबी उदयकुमार ने भी विजय की 'प्रिय' तृषा को डिप्टी सीएम बनाने की बात कही थी, जिसने विवाद को और बढ़ाया.
तृषा ने इस पूरे मामले पर अब तक चुप्पी साधी हुई थी. लेकिन अपनी दादी की 98वीं सालगिरह मनाने के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट रि-शेयर किए. एक पोस्ट में लिखा था- 'इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक है... जाओ कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ.' दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'उस जिंदगी से घिर जाना कितना सौभाग्य की बात है, जिसके लिए कभी प्रार्थना की थी.'
Also Read
इन पोस्ट्स को फैंस और मीडिया ने उदयनिधि स्टालिन और राजनीतिक बयानों के जवाब के रूप में देखा. कई लोगों का मानना है कि तृषा ने बिना नाम लिए यह साफ संदेश दिया है कि ऐसी बातें इस उम्र में ठीक नहीं लगतीं. तृषा लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक सम्मानित अभिनेत्री हैं और वे हमेशा से अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर प्राइवेसी बनाए रखती हैं.
यह पूरा मामला तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा के गठजोड़ को फिर से सुर्खियों में लाया है. विजय की पार्टी और डीएमके के बीच पहले से तनाव है, ऐसे में तृषा का नाम आने से चर्चा और बढ़ गई. तृषा ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके पोस्ट्स से साफ है कि वे इस विवाद से दूर रहना चाहती हैं और अपनी पॉजिटिव जिंदगी पर फोकस कर रही हैं.