T20 World Cup 2026

'टॉक्सिक' नहीं होगी पोस्टपोन, यश की फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से भिड़ने को तैयार

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के स्थगित होने की अफवाहें अब खत्म हो गई हैं और सूत्रों ने आश्वासन दिया है कि यह फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होगी और दुनियाभर के दर्शकों के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला साबित होगी.

x
Antima Pal

मुंबई: यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' को लेकर चल रही पोस्टपोनमेंट की अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि फिल्म अपनी तय तारीख 19 मार्च 2026 को ही दुनिया भर में रिलीज होगी. इस दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी थिएटर्स में आएगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार क्लैश देखने को मिलेगा.

'टॉक्सिक' नहीं होगी पोस्टपोन

पहले खबरें आ रही थीं कि 'धुरंधर 2' के साथ क्लैश से बचने के लिए 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अब रिपोर्ट्स साफ कर रही हैं कि मेकर्स किसी भी तरह से फिल्म को टालने के मूड में नहीं हैं.सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रमोशनल एक्टिविटीज पहले से प्लान के मुताबिक चल रही हैं और टीम पूरी तरह तैयार है. फिल्म को विश्व स्तर पर रिलीज किया जाएगा, हालांकि नेपाल, जापान और चीन जैसे कुछ देशों को छोड़कर.

यश की फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से भिड़ने को तैयार

'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसे गीतू मोहनदास निर्देशित कर रही हैं. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया जैसी स्टार कास्ट है. फिल्म को 'ग्रोनअप्स के लिए फेयरीटेल' कहा जा रहा है, जो एक्शन, ड्रामा और स्टाइलिश विजुअल्स से भरपूर होगी. रिलीज से पहले ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इस साल की शुरुआत में यह पहली नॉन-तेलुगु फिल्म बनी, जिसने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 120 करोड़ रुपये का डिस्ट्रीब्यूशन डील साइन किया.

19 मार्च 2026 को है थिएट्रिकल रिलीज

यह डील कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन को कवर करती है. दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) आदित्य धर द्वारा निर्देशित है और रणवीर सिंह इसमें लीड रोल में हैं. यह 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट 'धुरंधर' की सीक्वल है और फ्रेंचाइजी का दूसरा व अंतिम पार्ट. फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. इसका थिएट्रिकल रिलीज भी 19 मार्च 2026 को है, जबकि ओटीटी पर यह मई 2026 के दूसरे हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर आएगी. 

यश के फैंस 'टॉक्सिक' को लेकर सुपर एक्साइटेड

यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों फिल्में बड़े बजट की हैं और पैन-इंडिया अपील रखती हैं. यश के फैंस 'टॉक्सिक' को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं, जबकि रणवीर की एनर्जी 'धुरंधर 2' को मजबूत बना रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है और बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है.