IPL 2026

टॉक्सिक के पहले गाने का पोस्टर रिलीज, फिर गायब किया कियारा अडवाणी का चेहरा, फैंस ने उठाए सवाल

टॉक्सिक के पहले सिंगल तबाही का पोस्टर सामने आया है. पोस्टर में यश का चेहरा साफ दिख रहा है, लेकिन कियारा आडवाणी का चेहरा फिर छिपा हुआ है. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पर नाराजगी जताई है.

Instagram (kiaraaliaadvani)
Babli Rautela

मुंबई: Toxic A Fairy Tale for Grown Ups के मेकर्स ने शुक्रवार को पहले सिंगल का पोस्टर जारी किया. गाने का नाम तबाही है. इसमें यश और कियारा आडवाणी नजर आएंगे. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. पोस्टर में यश समुद्र किनारे हवा में उड़ते हुए कियारा को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं. यश शर्टलेस हैं और सिगार पकड़े दिख रहे हैं. यश का चेहरा साफ दिख रहा है. लेकिन कियारा का चेहरा उनके कंधे के पीछे छिपा हुआ है. कियारा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि गाना 2 मार्च को रिलीज होगा. तबाही को Vishal Mishra ने कंपोज और गाया है.

इससे पहले जारी टीजर में भी फीमेल लीड का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया था. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं. लेकिन अब तक प्रमोशनल मटीरियल में फीमेल स्टार्स के चेहरे कम ही दिखाए गए हैं.

गानें के पोस्टर पर फैंस ने जताई नाराजगी

पोस्टर पर कई फैंस ने सवाल उठाए. कुछ ने मजाक में लिखा कि क्या फिल्म में भी चेहरा नहीं दिखाया जाएगा. कई यूजर्स ने कहा कि इतनी सारी एक्ट्रेस होने के बावजूद प्रमोशन में सिर्फ यश को ही फोकस किया जा रहा है. कुछ कमेंट्स में नाराजगी भी दिखी. लोगों ने कहा कि फीमेल किरदार को सिर्फ बैकग्राउंड में दिखाना ठीक नहीं है.

कुछ फैंस का मानना है कि यह मेकर्स की रणनीति हो सकती है. शायद कहानी में कोई ट्विस्ट हो. फिलहाल इतना तय है कि टॉक्सिक अपने हर पोस्टर के साथ चर्चा बटोर रही है. अब सबकी नजर 2 मार्च को रिलीज होने वाले तबाही गाने पर है.

चर्चा में बनी हुई है फिल्म

टॉक्सिक अपनी पहली झलक से ही चर्चा में है. फिल्म के हर पोस्टर और टीजर ने लोगों का ध्यान खींचा है. यश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उनके किरदार को रहस्यमयी और इंटेंस बताया जा रहा है. अब सभी की नजर 2 मार्च पर टिकी है. तबाही गाने की रिलीज के बाद साफ होगा कि यह सस्पेंस कहानी का हिस्सा है या सिर्फ प्रमोशनल रणनीति. फिलहाल इतना तय है कि टॉक्सिक ने रिलीज से पहले ही चर्चा का माहौल बना दिया है.