Toaster Trailer Out: राजकुमार राव ने पार की गरीबी की सारी हदें पार, रिलीज हुआ 'टोस्टर' का ट्रेलर; चेक करें रिलीज डेट
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म एक कंजूस आदमी की मजेदार कहानी दिखाती है जो एक छोटे से गिफ्ट के पीछे बड़ी मुसीबत में फंस जाता है.
मुंबई: टोस्टर का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. नेटफ्लिक्स ने इसे अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होगी. ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा और कन्फ्यूजन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है.
ट्रेलर की शुरुआत में राजकुमार राव के किरदार रमाकांत को दिखाया गया है, जो बेहद कंजूस और पैसे बचाने में यकीन रखने वाला इंसान है. उसकी सोच है कि हर एक पैसा कीमती है और उसे किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं करना चाहिए. कहानी तब मोड़ लेती है जब शादी में दिया गया उसका एक गिफ्ट खराब हो जाता है. इसके बाद वह उसे वापस पाने के लिए निकल पड़ता है, और यही छोटा सा मिशन उसकी जिंदगी को पूरी तरह उलझा देता है.
सान्या मल्होत्रा के साथ शानदार केमिस्ट्री
फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. राजकुमार और सान्या की जोड़ी पहले भी दर्शकों को पसंद आ चुकी है और इस फिल्म में भी दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प लग रही है. उनके बीच की नोकझोंक और मजेदार बातचीत ट्रेलर को और एंटरटेनिंग बना देती है.
फिल्म में कई अनुभवी और बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं. अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, सीमा पाहवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. इन सभी की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है.
कब और कहा होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन Vivek Das Chaudhary ने किया है. मेकर्स का कहना है कि फिल्म की असली ताकत इसके किरदार और उनकी आपसी केमिस्ट्री है. टोस्टर एक अलग तरह की कॉमेडी फिल्म लग रही है, जिसमें एक छोटी सी चीज को लेकर बड़ी कहानी बनाई गई है. यह फिल्म आम जिंदगी की छोटी छोटी आदतों और परेशानियों को मजेदार तरीके से दिखाती है. कंजूसी जैसे आम विषय को लेकर इसे दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है. फिल्म का प्रीमियर 15 अप्रैल को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा. दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकेंगे. OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के कारण यह फिल्म बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच सकती है.
और पढ़ें
- धुरंधर के 'हमजा' संग जमकर थिरकी नीता अंबानी, गल्लां गुडियां पर लगाए ठुमके; देखें मुकेश अंबानी का रिएक्शन
- 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड धमाका, 1500 करोड़ हुई पार, 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को टक्कर देने में जुटी रणवीर की फिल्म
- सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा, स्टेज पर चढ़े फैन ने की ऐसी हरकत, सिंगर की चिल्लाने की आवाज सुन मची अफरा-तफरी; Video