US Israel Iran War

गोविंदा ने दिया है पत्नी को धोखा? पति से तलाक लेने वाली हैं सुनीता आहूजा? बेटी टीना ने खोले घर के भेद

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों के बीच उनकी बेटी टीना आहूजा ने पहली बार परिवार की स्थिति पर बात की है. उन्होंने बताया कि पिछले दो साल परिवार के लिए चुनौती भरे रहे लेकिन परिवार अब भी साथ है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा था कि शादी के कई साल बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई है. इन खबरों के बीच अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने पहली बार इस विषय पर खुलकर बात की है.

टीना ने अपनी मां सुनीता आहूजा के यूट्यूब व्लॉग में बातचीत के दौरान परिवार के हाल के सालों के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि बीते दो साल परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान कई भावनात्मक उतार चढ़ाव देखने को मिले.

टीना आहूजा ने बताया कैसा रहा परिवार का समय

विमेंस डे स्पेशल एपिसोड के दौरान टीना आहूजा ने अपने माता पिता के रिश्ते से जुड़ी चर्चाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में परिवार ने काफी उथल पुथल देखी है. हालांकि उन्होंने तलाक की अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई पुष्टि या खंडन नहीं किया.

टीना ने कहा कि हर परिवार की जिंदगी में ऐसे दौर आते हैं जब हालात थोड़े मुश्किल हो जाते हैं. उनके अनुसार पिछले दो सालों में भावनात्मक चुनौतियां जरूर रही हैं लेकिन परिवार ने हमेशा एक दूसरे का साथ देने की कोशिश की है. उन्होंने यह भी कहा कि इस समय का असर परिवार के माहौल पर पड़ा था. लेकिन इन अनुभवों ने उन्हें एक दूसरे की अहमियत को और ज्यादा समझने में मदद की.

महिलाओं की जिम्मेदारियों पर भी रखी राय

बातचीत के दौरान टीना आहूजा ने महिलाओं की भूमिका पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाएं परिवार और दूसरों की खुशियों को अपनी प्राथमिकता बना लेती हैं. इस प्रक्रिया में कई बार वह खुद के बारे में सोचना भूल जाती हैं. टीना ने बताया कि उनकी मां सुनीता आहूजा ने अपने परिवार के लिए हमेशा बहुत कुछ किया है. उन्होंने कहा कि विमेंस डे के मौके पर बनाया गया यह वीडियो उनकी मां की ताकत और त्याग को सम्मान देने के लिए था. व्लॉग के दौरान टीना ने अपनी मां को कई खास तोहफे भी दिए और कहा कि परिवार को एकजुट रखने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है.