धांय, धांय, धांय...टाइगर श्रॉफ पर हमले का वीडियो आया सामने, लॉरेंस गैंग के शूटरों ने बरसाईं गोलियां 

इस हादसे में टाइगर का ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने ली है.

X
Sagar Bhardwaj

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई के जूहू इलाके में तीन राउंड फायरिंग हुई. टाइगर पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपनी BMW कार में बैठकर एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे. इस हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो हमलावर टाइगर की कार पर गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

तीन राउंड फायरिंग कर भागे हमलावर

गोली चलाने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. इस हादसे में टाइगर का ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने ली है.


अनिल ने आगे कहा,  'फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमसे अलग काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. हम उसे मार देंगे. और यह पहली और आखिरी चेतावनी है. यह सलमान खान दाउद का कुत्ता है और हमने दाउद नाम का कुत्ता घर में रखा हुआ है. हमने उसको फोन किया था और उसे समझाया लेकिन उसकी समझ में नहीं आई, इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझाया है.' अनिल पंडित ने आगे कहा कि अगर सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे परिवार में किसी को नहीं छोड़ेंगे, यहां तक की तुम्हारे कुत्तों को भी नहीं.