'जो भी सलमान खान के साथ....', टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले बिश्नोई गैंग के शूटर का ऑडियो वायरल

टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने साफ तौर पर कहा है कि टाइगर श्रॉफ उनके निशाने पर थे. 

X
Sagar Bhardwaj

रविवार को मुंबई के जूहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई. बाइक सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता की गाड़ी पर तीन राउंड फायरिंग की जिसमें टाइगर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने ली है. जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान टाइगर एक फुटबॉल मैदान से बाहर निकल रहे थे. 

अनिल पंडित का ऑडियो वायरल

टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने साफ तौर पर कहा है कि टाइगर श्रॉफ उनके निशाने पर थे. 


टाइगर पर क्यों किया हमला

अनिल पंडित ने कहा कि टाइगर उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और सलमान खान के साथ काम कर रहे थे. बता दें कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दे चुका है.

अनिल ने आगे कहा,  'फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमसे अलग काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. हम उसे मार देंगे. और यह पहली और आखिरी चेतावनी है. यह सलमान खान दाउद का कुत्ता है और हमने दाउद नाम का कुत्ता घर में रखा हुआ है. हमने उसको फोन किया था और उसे समझाया लेकिन उसकी समझ में नहीं आई, इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझाया है.'

इस हमले में टाइकर को मामूली चोट आई है लेकिन उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लगी है. टाइगर पर हुए हमले का कारण जानने के लिए मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है.

अगर सलमान ने माफी नहीं मांगी तो...

अनिल पंडित ने आगे कहा कि अगर सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे परिवार में किसी को नहीं छोड़ेंगे, यहां तक की तुम्हारे कुत्तों को भी नहीं. बता दें कि साल 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कहा था कि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 10 मुख्य टार्गेट की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.

सलमान के पीछे क्यों पड़ा है बिश्नोई गैंग

यह पूरा मामला 1998 में  काले हिरण के शिकार से जुड़ा हुआ है. बिश्नोई गैंग में काले हिरण को पूज्य माना जाता है और बिश्नोई चाहता है कि काले हिरण के शिकार के लिए सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगे.

महाराष्ट्र सीएम ने ली हादसे की जानकारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से इस पूरे हादसे की जानकारी ली है और फायरिंग के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.