IPL 2026

12 साल में 15 फिल्में, फिर भी हिट कम और डिजास्टर ज्यादा, जानें किस स्टार किड की कहानी

बॉलीवुड के स्टार किड टाइगर श्रॉफ 36 साल के हो गए हैं. 12 साल के करियर में 15 फिल्में करने के बावजूद उनकी हिट फिल्मों की संख्या कम रही है. जानिए उनका पूरा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और आने वाली फिल्मों की जानकारी.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री हमेशा चर्चा में रहती है. कुछ अपने नाम के दम पर छा जाते हैं तो कुछ को लंबा संघर्ष करना पड़ता है. आज बात उस स्टार किड की जिसने 12 साल में 15 फिल्में कीं, लेकिन हिट से ज्यादा डिजास्टर फिल्में दीं. यह नाम है अभिनेता टाइगर श्रॉफ का.

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर हुआ था. 36 साल के हो चुके टाइगर को इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के रूप में पहचाना जाता है. उन्होंने कई फिल्मों में दमदार स्टंट और डांस से दर्शकों को प्रभावित किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और कहानी कहते हैं.

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में किया था डेब्यू

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं. करीब 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और हिट साबित हुई. पहली ही फिल्म से टाइगर को एक नए एक्शन स्टार के रूप में पहचान मिल गई. उनकी फिटनेस और स्टाइल ने युवाओं के बीच अलग जगह बनाई.

टाइगर पिछले करीब 12 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने लगभग 15 फिल्मों में काम किया. हालांकि साल में एक या दो फिल्मों में ही नजर आने वाले टाइगर का बॉक्स ऑफिस ग्राफ स्थिर नहीं रहा. उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और डांस देखने को मिलता है, लेकिन कहानी और कंटेंट के मामले में कई बार दर्शकों को निराशा हाथ लगी.

कितनी रहीं हिट और कितनी फ्लॉप

अगर टाइगर के करियर का विश्लेषण करें तो उनकी 15 फिल्मों में से सिर्फ 5 फिल्में ही हिट की श्रेणी में गिनी जाती हैं. इनमें हीरोपंती, बागी, बागी 2, वॉर 2 और बागी 3 शामिल हैं. बागी सीरीज ने उन्हें एक्शन स्टार के तौर पर मजबूत पहचान दी. खासकर बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया.

इसके अलावा बाकी कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं. पिछले 5 सालों में उनका रिकॉर्ड खास नहीं रहा है और वे बड़ी हिट देने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं.