Year Ender 2023: घर-घर पर छाया इन सीरियलों का खुमार..,कोई रहा पहले नंबर पर तो किसी की आई बेहतरीन TRP

Year Ender 2023: कुछ सीरियल नए आए तो कुछ पुराने सीरियलों का ही टीवी पर दबदबा देखने को मिला. आज हम आपको उन सीरियलों के बारे में बताएंगे जो कि टीआरपी के तौर पर हिट लिस्ट में रहे-

Priya Singh

नई दिल्ली: यह साल किसी के लिए काफी अच्छा रहा तो किसी के लिए कभी न भूलने वाला साल बन गया. इस साल किसी ने कुछ अच्छा कमाया तो किसी ने कुछ खो दिया. हालांकि, कुछ भी हो लेकिन इस साल हमारा एंटरटेनमेंट नहीं रुका, कई ऐसे शोज थे जिन्होंने हमें काफी एंटरटेन किया, कुछ सीरियल नए आए तो कुछ पुराने सीरियलों का ही टीवी पर दबदबा देखने को मिला. आज हम आपको उन सीरियलों के बारे में बताएंगे जो कि टीआरपी के तौर पर हिट लिस्ट में रहे-

कुंडली भाग्य-

कुंडली भाग्य जिसकी कहानी के साथ इसकी पूरी स्टारकास्ट भी बदल चुकी है. इस शो को भी लोगों ने इस बार काफी पसंद किया. हालांकि, यह शो भी काफी पुराना शो है जिसको लोग पसंद कर रहे हैं.