menu-icon
India Daily

The Traitors 2 Winner: करण जौहर के शो में बड़ा उलटफेर, गद्दारों की जोड़ी ने मारी बाजी, 66 लाख लेकर गईं क्रिस्टल-रिदा

'द ट्रेटर्स 2' का रोमांचक सफर अब खत्म हो गया है. करण जौहर की मेजबानी में शुरू हुआ यह खेल 21 प्रतियोगियों के साथ खेला गया था. क्रिस्टल और रिदा ने 'द ट्रेटर्स 2' का खिताब अपने नाम कर लिया. गद्दार बनकर खेलने वाली इन दोनों ने 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीती.

antima
Edited By: Antima Pal
The Traitors 2 Winner: करण जौहर के शो में बड़ा उलटफेर, गद्दारों की जोड़ी ने मारी बाजी, 66 लाख लेकर गईं क्रिस्टल-रिदा
Courtesy: X

The Traitors 2 Winner: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' का रोमांचक सफर अब खत्म हो गया है. करण जौहर की मेजबानी में शुरू हुआ यह खेल 21 प्रतियोगियों के साथ खेला गया था. इसमें खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा गया था - वफादार और गद्दार. खेल का मकसद था एक-दूसरे को बेवकूफ बनाते हुए आखिर तक पहुंचना और बड़ी इनामी राशि जीतना.

करण जौहर के शो में बड़ा उलटफेर

फाइनल में तीन खिलाड़ी बची थीं - क्रिस्टल डी’सूजा, रिदा और शालिनी. तीनों ने अब तक एक-दूसरे पर काफी भरोसा जताया था. लेकिन आखिरी वोटिंग में शालिनी को बाहर कर दिया गया. उनके जाने के बाद क्रिस्टल और रिदा ने अपनी असली पहचान बताई. दोनों ने खुलासा किया कि वे गद्दार थीं.

गद्दारों की जोड़ी ने मारी बाजी

क्रिस्टल का खुलासा सबसे चौंकाने वाला था. उन्होंने बताया कि वे खेल के पहले दिन से ही गद्दार थीं. करण जौहर से बात करते हुए क्रिस्टल ने कहा कि यह सफर बहुत लंबा लगा. उन्होंने खुद को नौ जान वाली बिल्ली बताया जो हर बार बाहर होने से बच जाती थी. क्रिस्टल ने यह भी कहा कि खेल में मैनिपुलेशन और झूठ बोलना उनकी आदत बन गया. उन्होंने मजाक में कहा कि अगले सीजन में भी उन्हें बुलाया जाए क्योंकि वे यह खेल अच्छे से खेल पा रही हैं.

रिदा की कहानी थोड़ी अलग थी. वे पहले वफादार पक्ष में थीं और कई बार गद्दारों को पकड़ने की कोशिश भी करती रहीं. लेकिन बाद में वे भी गद्दारों की टीम में शामिल हो गईं और क्रिस्टल के साथ मिलकर खेल को आगे बढ़ाया. दोनों ने मिलकर चालाकी से खेलते हुए फाइनल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की.

66 लाख लेकर गईं क्रिस्टल-रिदा

आखिरकार क्रिस्टल और रिदा ने 'द ट्रेटर्स 2' का खिताब अपने नाम कर लिया. गद्दार बनकर खेलने वाली इन दोनों ने 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीती. यह जीत दर्शकों के लिए सरप्राइज भरी रही क्योंकि कई लोग सोच रहे थे कि कोई वफादार खिलाड़ी जीतेगा. लेकिन गद्दारों की टीम ने बाजी मार ली.

यह शो पूरे समय सस्पेंस और ड्रामा से भरा रहा. हर एपिसोड में नई साजिशें, शक और वोटिंग देखने को मिलीं. खिलाड़ियों को एक-दूसरे पर भरोसा रखना भी मुश्किल हो गया था क्योंकि कोई भी गद्दार हो सकता था. फाइनल में शालिनी के बाहर होने के बाद जब सच्चाई सामने आई तो कई दर्शक हैरान रह गए.