'द पैराडाइज' का टीजर आउट, अभिनेता नानी का दिखा नया अवतार, जानें कब दस्तक देगी फिल्म?
अभिनेता नानी की आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर अब आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है. इस टीजर में नानी एकदम अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है.
The Paradise Teaser: तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नानी की आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर अब आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है. इस टीजर में नानी एकदम अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है.
'द पैराडाइज' का टीजर आउट
टीजर करीब दो मिनट बयालीस सेकंड का है. शुरुआत में ही नानी को जोरदार एक्शन करते हुए दिखाया गया है. वे पैराडाइज नाम की जगह के लोगों में जोश भरते नजर आते हैं और दुश्मनों को करारा जवाब देते हैं. लंबे बालों वाला उनका लुक काफी प्रभावशाली और अलग लगता है. टीजर में एक कौवा भी नजर आता है, जो पूरे सीन को और रोमांचक बना देता है. एक्शन सीक्वेंस इतने दमदार हैं कि दर्शक फिल्म का इंतजार और बढ़ा देंगे.
Also Read
'द पैराडाइज' को निर्देशित किया है श्रीकांत ओडेला ने. यह उनकी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है. फिल्म एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बन रही है. मेकर्स ने रिलीज डेट भी बता दी है. फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह सिर्फ एक भाषा में नहीं, बल्कि आठ भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. इनमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं. इतनी भाषाओं में रिलीज होने से फिल्म का दायरा काफी बड़ा होने वाला है.
कास्ट में नानी के अलावा कई दिग्गज अभिनेता भी नजर आएंगे, हालांकि पूरी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है. टीजर देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि नानी का यह नया रूप पहले के रोल से बिल्कुल अलग है. एक्शन और स्टाइल का मेल फिल्म को खास बना सकता है.
2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में 'द पैराडाइज' का नाम लिया जा रहा है. टीजर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. लोग अब फुल ट्रेलर और और ज्यादा अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. नानी की पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं. एक्शन, ड्रामा और स्टाइलिश लुक के साथ यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का अच्छा डोज देने वाली है.