मास्टरपीस या प्रोपेगैंडा... द केरल स्टोरी 2 के लिए सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, थिएटर में देखने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू
विपुल शाह की द केरल स्टोरी 2 को रिलीज के बाद X पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शक फिल्म को जरूरी बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रोपेगैंडा कह रहे हैं. पहले दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की है.
मुंबई: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरला स्टोरी 2 को केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच से 27 फरवरी को रिलीज की मंजूरी मिली है. रिलीज को लेकर पहले कन्फ्यूजन था. लेकिन शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू हो गई. कई दर्शक फिल्म देख चुके हैं और X पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं.
एक यूजर ने फिल्म को जरूर देखने लायक बताया. उसने इसे एक वेक अप कॉल कहा. पोस्ट में सरकार और समाज के लिए संदेश की बात भी लिखी गई. कुछ दर्शकों ने फिल्म की थीम का समर्थन किया. उनका कहना है कि फिल्म जरूरी मुद्दे उठाती है.
फिल्म पर कैसा है दर्शकों का रिएक्शन
दूसरी तरफ कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म प्रोपेगैंडा जैसी लगती है. उसने कहा कि कहानी बढ़ा चढ़ाकर पेश की गई है.
Also Read
- ‘मैं कूल लड़की नहीं हूं’, एक्सप्रेशन पर ट्रोल हुई तो ऐसे दी आलिया भट्ट ने सफाई, खुद बताई अपनी सच्चाई
- The Kerala Story 2 Day 1: विवादों के बाद भी द केरल स्टोरी 2 की दमदार एंट्री, पहले ही दिन इन फिल्मों को चटाई धूल
- शादी के 27 साल बाद किसके लिए अपनी पत्नी को तलाक दे रहे हैं थलपति विजय? वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
किसी ने फिल्म को कमजोर बताया. उसने एक्टिंग और डायलॉग पर सवाल उठाए. कुछ ने कहा कि इसी विषय को दूसरे प्रोजेक्ट में बेहतर तरीके से दिखाया गया था. सोशल मीडिया पर बहस जारी है. साफ है कि फिल्म ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत
विवादों के बीच फिल्म ने पहले दिन करीब 3.50 करोड़ की कमाई की. इसके पहले पार्ट The Kerala Story ने ओपनिंग डे पर करीब 8 करोड़ कमाए थे. इस तुलना में दूसरा भाग पीछे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 का बजट लगभग 28 से 30 करोड़ के बीच है. ऐसे में 3.50 करोड़ की ओपनिंग को ठीक माना जा रहा है.
फिल्म के लिए शनिवार और रविवार अहम रहने वाले हैं. अगर वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल आता है तो फिल्म मजबूत पकड़ बना सकती है. फिलहाल इतना साफ है कि द केरल स्टोरी 2 चर्चा में है. सोशल मीडिया पर बहस जारी है. अब देखना होगा कि दर्शकों की राय टिकट खिड़की पर कितनी कमाई में बदलती है.