West Bengal Assembly Election 2026

'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बार-बार सर्जरी से बदला चेहरे का नक्शा

एक्टर शारिब हाशमी ने उस मुश्किल लड़ाई के बारे में बात की जिससे उनका परिवार पिछले कई सालों से लड़ रहा है. हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान शारिब ने 2018 में नसरीन के पहले डायग्नोसिस के बारे में डिटेल्स शेयर कीं थी.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: एक्टर शारिब हाशमी ने हाल ही में उस मुश्किल लड़ाई के बारे में बात की जिससे उनका परिवार पिछले कई सालों से लड़ रहा है. द फैमिली मैन एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी, नसरीन हाशमी, एक बार फिर ओरल कैंसर से जूझ रही हैं और यह बीमारी उन्हें छठी बार हुई है. हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान शारिब ने 2018 में नसरीन के पहले डायग्नोसिस के बारे में डिटेल्स शेयर कीं थी. उन्होंने बताया कि कैंसर के बार-बार वापस आने की वजह से पिछले कुछ सालों में उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं.

नसरीन हाशमी को छठी बार हुआ ओरल कैंसर

बातचीत के दौरान शारिब हाशमी ने कहा, 'उनकी अब तक 5 बार सर्जरी हो चुकी है. उन्हें 5 बार कैंसर फिर से हुआ है. यह 6ठी बार वापस आया है. इस बार यह हर जगह फैल गया है. यह भी बीत जाएगा - इलाज चल रहा है.' एक्टर ने आगे कहा, 'जिस तरह से यह डील कर रही थी, उससे हम सबको हिम्मत फिर मिलने लगी. उसका जो कैंसर है, काफी एग्रेसिव नेचर का है, इसलिए इतनी बार रिलैप्स होता है, लेकिन उसके बवाजूद भी यह काफी हिम्मत के साथ उससे डील करती है. फाइट करती है.' 

पति के साथ पर क्या बोलीं नसरीन हाशमी

बातचीत के दौरान शारिब के साथ दिखीं नसरीन ने भी एक्टर के ट्रीटमेंट और हॉस्पिटल विजिट के दौरान उनके सपोर्ट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अपने बिज़ी शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, वह हमेशा उनके साथ रहे. उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा. अगर कोई शूट भी होता और वह बिजी होते, तब भी वह हॉस्पिटल पहुंच ही जाते थे. जब हम हॉस्पिटल में होते थे, तब से लेकर डिस्चार्ज होने तक, वह अपना बैग लेकर वहीं बैठे रहते थे. वह हिलते नहीं थे. लगातार उनका वहां रहना मुझे बहुत अच्छा लगता था - कि वह मेरे लिए वहां हैं. यह सुकून देने वाला था. कई तरह से, वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं.'

शारिब और नसरीन की शादी 27 दिसंबर, 2003 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं - एक बेटी और एक बेटा.