menu-icon
India Daily

पति सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच आया Mouni Roy का रिएक्शन, कर चुके हैं एक दूसरे को Unfollow

क्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहें जोरो पर हैं. कहा जा रहा है कि दोनों शादी के 4 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने एक नई पोस्ट शेयर की है जो सुर्खियां बटोर रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
पति सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच आया Mouni Roy का रिएक्शन, कर चुके हैं एक दूसरे को Unfollow
Courtesy: Instagram

पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर अफवाहें जोरो पर हैं. अब इन अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. ‘ब्रह्मास्त्र’ स्टार ने अपनी करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर रूपाली कादयान के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्हें 'मुश्किल और खुशी के हर पल में साथ देने वाली बहन' बताया.

तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय की पोस्ट

मौनी ने रूपाली के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों बेस्ट फ्रेंड्स दुनिया भर की यात्राओं पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे उन्होंने पिछले कुछ सालों में हर अच्छे-बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ दिया है. रूपाली के जन्मदिन पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, 'मेरी बहन, चाहे मुश्किल हो या खुशी. जन्मदिन मुबारक हो मेरी सब कुछ. मुझे तुम्हारे मजाक, हाजिरजवाबी, अंदर और बाहर की खूबसूरती और वह सब कुछ पसंद है जो तुम्हें ‘तुम’ बनाता है! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं! कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, और यह बात तुम पहले से ही जानती हो. वैसे, तुम एक जादूगरनी हो! '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी और सूरज नांबियार के तलाक रूमर्स?

बता दें की मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी को चार साल बाद इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इससे कपल की शादी में दरार की अटकलें लगने लगीं. इसके बाद खबरें आईं कि मौनी की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी इंस्टाग्राम पर सूरज को अनफॉलो कर दिया है. बढ़ती अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच, सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है.

मौनी और सूरज नांबियार की लव स्टोरी

इस कपल ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी, और कुछ साल साथ बिताने के बाद 2022 में शादी कर ली. मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लिखा था, 'आखिरकार मुझे वह मिल ही गया… हाथों में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से, हमारी शादी हो गई है आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है… 27.01.22 प्यार, सूरज और मौनी.'