T20 World Cup 2026

The Bengal Files: कौन हैं 28 साल की सिमरत कौर? 'द बंगाल फाइल्स' में भारती बनर्जी का किरदार निभाकर छाईं

सिमरत कौर रंधावा, जिन्हें सिमरत कौर के नाम से जाना जाता है, एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में भारती बनर्जी की भूमिका से खूब वाहवाही बटोरी है. 16 जुलाई 1997 को मुंबई के एक पंजाबी परिवार में जन्मी सिमरत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमथो मी कार्तिक' से की थी.

social media
Antima Pal

The Bengal Files: सिमरत कौर रंधावा, जिन्हें सिमरत कौर के नाम से जाना जाता है, एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में भारती बनर्जी की भूमिका से खूब वाहवाही बटोरी है. 16 जुलाई 1997 को मुंबई के एक पंजाबी परिवार में जन्मी सिमरत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमथो मी कार्तिक' से की थी.

इस फिल्म में उन्होंने अंजलि का किरदार निभाया और दर्शकों का ध्यान खींचा. 28 साल की सिमरत ने कंप्यूटर साइंस में बी.एससी की डिग्री हासिल की है, लेकिन उनकी मां की प्रेरणा ने उन्हें अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित किया. सिमरत ने 'परिचयम' और 'डर्टी हरि' जैसी तेलुगु फिल्मों में काम किया और पंजाबी म्यूजिक वीडियो जैसे 'बुर्ज खलीफा', 'लारा लप्पा' और 'तेरे बिन जिंदगी' में भी नजर आईं. हालांकि उन्हें असली पहचान 2023 में सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' से मिली, जहां उन्होंने सनी देओल की ऑन-स्क्रीन बहू और उत्कर्ष शर्मा की पत्नी मुस्कान का किरदार निभाया.


इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद सिमरत ने नाना पाटेकर के साथ 'वनवास' में भी काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. 'द बंगाल फाइल्स', जो 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई, 1946 के कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार की दर्दनाक कहानी को दर्शाती है. इस फिल्म में सिमरत का किरदार भारती बनर्जी एक युवा और साहसी लॉ स्टूडेंट का है, जो दंगों के भयावह मंजरों का सामना करती है. उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया है.

सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है. सिमरत बचपन में वह एक एथलीट बनना चाहती थीं और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखती थीं. लेकिन मां के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग को चुना. आज वह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी मेहनत और टैलेंट से नई ऊंचाइयां छू रही हैं.