छोटा सा बिजनेस शुरू कर राज कुंद्रा कैसे बने अरबों के मालिक?
कपल को हुआ लुकआउट नोटिस जारी
शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.
पिता थे बस कंडक्टर
लंदन में जन्मे राज के पिता पंजाब से ब्रिटेन गए थे, जहां उन्होंने बस कंडक्टर के रूप में काम शुरू किया.
मां करती थीं दुकान में नौकरी
उनकी मां एक दुकान में नौकरी करती थीं. बाद में उनके पिता ने छोटा-सा बिजनेस शुरू किया.
मेहनत से कमाया नाम
लेकिन राज ने अपनी मेहनत से बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम कमाया.
पश्मीना शॉल के बिजनेस से की शुरुआत
राज ने अपने करियर की शुरुआत पश्मीना शॉल के बिजनेस से की.
राज कुंद्रा ने मेहनत से कमाया नाम
उन्होंने नेपाल और भारत से उच्च गुणवत्ता वाली पश्मीना शॉलें खरीदकर ब्रिटेन के फैशन हाउसेज को बेचीं.
बिजनेस से कमाते हैं करोड़ों
इस छोटे से व्यवसाय ने उन्हें मोटा मुनाफा दिलाया और बिजनेस की दुनिया में पहला कदम रखने में मदद की.
इन क्षेत्रों में किया निवेश
इसके बाद राज ने रियल एस्टेट, फिल्म प्रोडक्शन, और ऑनलाइन गेमिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश किया.
इतनी है शिल्पा शेट्टी के पति की नेटवर्थ
उनकी कंपनी 'वियान इंडस्ट्रीज' और रेस्तरां 'बैस्टियन' जैसे उपक्रमों ने उनकी संपत्ति को और बढ़ाया. राज कुंद्रा की अनुमानित नेट वर्थ करीब 2800 करोड़ रुपये है.