The Bads of Bollywood: 'अब जो बोलेगा, ये शो बोलेगा...', बेटे आर्यन की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज होने पर शाहरुख खान का ऐलान
The Bads of Bollywood: आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू शो 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. शाहरुख खान ने भी शो की तारीफ करते हुए लिखा – 'अब जो बोलेगा... वो ये शो बोलेगा.' वहीं, मुंबई प्रीमियर में शाहरुख-गौरी-सुहाना संग आर्यन के खास मोमेंट्स वायरल हो गए.
The Bads of Bollywood: आर्यन खान का मोस्टअवेटेड शो 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही यह शो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और तेजी से ट्रेंड करने लगा है. फैन्स से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई आर्यन के डायरेक्टोरियल डेब्यू की तारीफ कर रहा है.
शो के लॉन्च के बाद शाहरुख खान ने एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'अब जो बोलेगा... वो ये शो बोलेगा. बैड्स ऑफ बॉलीवुड देखें नेटफ्लिक्स पर.' शाहरुख का यह मजेदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया और देखते ही देखते यह लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
मुंबई में हुआ ग्रैंड प्रीमियर
शो की रिलीज से पहले मुंबई में इसका शानदार प्रीमियर आयोजित किया गया. इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे और रेड कार्पेट पर पोज दिए. वहीं, फोटोग्राफर की भूमिका निभाते दिखे आर्यन खान, जो अपने परिवार के खास लम्हों को कैमरे में कैद कर रहे थे. आर्यन का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने माता-पिता और बहन के साथ तस्वीर खींचते दिखते हैं. इस इवेंट में आर्यन और बॉबी देओल के बीच के कुछ मजेदार मोमेंट्स ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं.
बतौर डायरेक्टर आर्यन खान का डेब्यू
आर्यन खान इस शो के जरिए बतौर डायरेक्टर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. खास बात यह है कि जहां उनके पिता शाहरुख खान एक सफल एक्टर हैं, वहीं आर्यन ने एक्टिंग की बजाय डायरेक्शन को अपना करियर चुना है. लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर मेहनत करने के बाद आखिरकार यह शो रिलीज हुआ है.
शो के रिलीज होते ही फैन्स ने एक्स पर रिएक्शन की बाढ़ ला दी. एक फैन ने शो की स्टारकास्ट का वीडियो शेयर किया जिसमें सभी मुस्कुरा रहे थे, लेकिन आर्यन गंभीर लुक में बैठे दिखाई दिए. वीडियो में एक्ट्रेस उन्हें मुस्कुराने के लिए कहती नजर आईं, जिसे देखकर फैन्स ने मजेदार कमेंट किए. कई यूजर्स ने आर्यन की डायरेक्शन स्किल्स की तारीफ की और शो को 'बोल्ड और यूनिक कॉन्सेप्ट' बताया.