The Ba***ds of Bollywood Trailer: आमिर खान से लेकर बॉबी देओल का शानदार अंदाज, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का धांसू ट्रेलर आउट
आर्यन खान की पहली डायरेक्टोरियल वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली यह सात एपिसोड की सीरीज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चकाचौंध और अंदरूनी दुनिया को मजेदार और तीखे अंदाज में दिखाती है.
The Ba***ds Of Bollywood Trailer: आर्यन खान की पहली डायरेक्टोरियल वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली यह सात एपिसोड की सीरीज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चकाचौंध और अंदरूनी दुनिया को मजेदार और तीखे अंदाज में दिखाती है. ट्रेलर में शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, सलमान खान, रणवीर सिंह, और बॉबी देओल जैसे सितारों की झलक ने एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.
सीरीज की कहानी आसमान सिंह (लक्ष्य लालवानी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नया चेहरा है और बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने का सपना देखता है. उसके साथ हैं उसका दोस्त परवेज (रघव जुआल), मैनेजर सान्या (अन्या सिंह), और परिवार, जिसमें मां नीता (मोना सिंह), पिता रजत (विजयंत कोहली) और चाचा अवतार (मनोज पहवा) शामिल हैं. लेकिन सपनों की इस दुनिया में अड़चनें भी कम नहीं. आसमान का सामना सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) और उनकी बेटी करिश्मा (सहर बंबा) से होता है, जो कहानी को ड्रामा और ट्विस्ट से भर देता है.
Also Read
- The Family Man 3 Release: मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन की रिलीज डेट पर आया अपडेट, जानें कब आएगी वेब सीरीज
- क्या नीलम गिरी तोड़ पाएंगी इन भोजपुरी सितारों का बिग बॉस रिकॉर्ड?
- Urmila Matondkar Dance: 'हो जा रंगीला रे' पर उर्मिला मातोंडकर ने किया धांसू डांस, 'रंगीला' को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से झूमीं एक्ट्रेस
ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान की आवाज से होती है, जो मुंबई को सपनों का शहर बताते हैं. लेकिन कहानी जल्द ही मजेदार और तीखी सैर पर निकल पड़ती है. शाहरुख को 'बादशाह' कहकर पुकारा जाता है, तो आमिर खान 'इडली सांभर' चुनते नजर आते हैं. करण जौहर, सारा अली खान, दिशा पाटनी और एसएस राजामौली जैसे सितारों के कैमियो इस सीरीज को और रंगीन बनाते हैं. ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी और बॉलीवुड की चमक-दमक का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.
ट्रेलर को देखकर फैंस कर रहे सीरीज का बेसब्री से इंतजार
आर्यन खान ने इस सीरीज को न सिर्फ डायरेक्ट किया है, बल्कि इसे बिलाल सिद्दीकी और मनव चौहान के साथ मिलकर लिखा भी है. गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस यह सीरीज बॉलीवुड की सैर कराने के साथ-साथ उसका मजाक भी उड़ाती है. फैंस ट्रेलर को देखकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह सीरीज फैंस के लिए मनोरंजन का एक धमाकेदार पैकेज होगी.