क्या नीलम गिरी तोड़ पाएंगी इन भोजपुरी सितारों का बिग बॉस रिकॉर्ड?
Babli Rautela
08 Sep 2025
नीलम गिरी का बिग बॉस 19 में धमाल
भोजपुरी सिनेमा की उभरती सितारा नीलम गिरी बिग बॉस 19 में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस 13 में अपनी देसी स्टाइल और मजेदार अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया. उनके ठेठ भोजपुरी अंदाज ने शो में अलग रंग जमाया.
रवि किशन
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था. बाद में सीजन 17 में जज के रूप में उनकी वापसी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया.
निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बिग बॉस 6 में अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीता. हालांकि वे शो नहीं जीत पाए, लेकिन उनकी शालीनता को खूब सराहा गया.
मोनालिसा
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से सबको प्रभावित किया. भले ही जीत न मिली, लेकिन उन्होंने लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां छुईं.
संभावना सेठ
संभावना सेठ ने बिग बॉस 2 में अपनी बिंदास पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा. उनके जोशीले अंदाज ने शो में खूब सुर्खियां बटोरीं.
मनोज तिवारी
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया. उनकी और डॉली बिंद्रा के बीच अंडे को लेकर हुई तीखी बहस आज भी फैंस के जेहन में ताजा है.