थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, 8 मई 2026 को दुनियाभर में मचाएगी धमाल!
थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म जन नायकन की नई रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. फिल्म अब 8 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसलिए फैंस में उत्साह का माहौल है.
मुंबई: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म जन नायकन की नई रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. फिल्म अब 8 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसलिए फैंस में उत्साह का माहौल है.
'जन नायकन' की रिलीज डेट हुई कंफर्म
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की नई रिलीज डेट 8 मई 2026 तय हो गई है. जल्द ही फिल्म की टीम इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाली है. इससे पहले फिल्म की रिलीज 9 जनवरी 2026 को तय थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन में देरी और फिल्म के लीक हो जाने के कारण इसे टालना पड़ा. फिल्म के पूरी की पूरी कॉपी इंटरनेट पर लीक हो गई थी, जिससे प्रोड्यूसर्स को बड़ा नुकसान हुआ.
लीक होने के बाद विजय की को-स्टार पूजा हेगड़े और ममिता बैजू ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जताई थी. कई साउथ सितारों ने भी विजय का साथ दिया और पायरेटेड कंटेंट शेयर न करने की अपील की. अब सारी अड़चनों को पार करते हुए फिल्म 8 मई को स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. जन नायकन एच. विनोथ द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है. इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं.
फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा बनाया जा रहा है और इसे तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक बताया जा रहा है. विजय इस फिल्म में एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक युवती को गोद लेते हैं और उसे मजबूत बनाते हैं. कहानी राजनीति, एक्शन और इमोशंस से भरी हुई है. फिल्म के लीक होने के बाद फैंस काफी निराश हुए थे, लेकिन नई रिलीज डेट की खबर से उन्हें राहत मिली है.
कई फैंस कह रहे हैं कि 8 मई को थिएटर्स में जबरदस्त भीड़ होगी. यह फिल्म विजय के राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म है, इसलिए इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स जल्द ही पोस्टर या ट्रेलर के साथ डेट कन्फर्म करने वाले हैं. फैंस अब 8 मई 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब थलापति विजय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं.