'प्लान करके बच्चे होने होते...', तो क्या शादी से पहले ही करण कुंद्रा संग बेबी प्लान करेंगी तेजस्वी प्रकाश?
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो में तेजस्वी ने जब बच्चों की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- 'प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?' यह सुनकर नेहा और अंगद जोर-जोर से हंस पड़े.
Tejasswi Prakash Baby Planning: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. 'देसी ब्लिंग' में करण द्वारा घुटने पर बैठकर किए गए प्रपोजल के बाद फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तेजस्वी ने शादी से पहले ही बच्चों की प्लानिंग पर खुलकर बात की है और अपना ह्यूमर दिखाते हुए सबको हंसा दिया.
तो क्या शादी से पहले ही करण कुंद्रा संग बेबी प्लान करेंगी तेजस्वी?
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो में तेजस्वी ने जब बच्चों की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- 'प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?' यह सुनकर नेहा और अंगद जोर-जोर से हंस पड़े. जब नेहा ने कहा कि आजकल कई कपल प्लान करके बच्चे पैदा करते हैं, तो तेजस्वी ने फिर से हंसते हुए जवाब दिया- 'अनप्लान्ड करके हम भी वही करेंगे लगता है... लगता है ऐसा ही होना है.' उनका यह हल्का-फुल्का और सच्चा जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
घुटने पर बैठकर करण ने किया तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. 'देसी ब्लिंग' के हालिया एपिसोड में करण ने रोमांटिक तरीके से तेजस्वी को प्रपोज किया. घुटने पर बैठकर उन्होंने पूछा- 'तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?' तेजस्वी इस प्रस्ताव को सुनकर भावुक हो गईं और बोलीं- 'आई एम शिवरिंग माय हैंड्स आर नॉट गोइंग टू स्टॉप.' उन्होंने दोनों की पूरी जर्नी को याद करते हुए अपनी खुशी भी जताई.
फैंस इस प्रपोजल से काफी इमोशनल हुए हैं और अब जल्द से जल्द शादी की डेट जानने को उतावले हैं. तेजस्वी का बेबी प्लान वाला बयान आने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. कई लोग कमेंट करके लिख रहे हैं कि यह जोड़ी जल्द ही शादी करके पेरेंट्स बनती नजर आए.
एपिसोड कब आएगा?
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब चैनल पर यह खास एपिसोड आज 21 मई 2026 को दोपहर 1 बजे रिलीज होने वाला है. तेजस्वी का यह इंटरव्यू उनके डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व को दिखाता है. वे न तो शादी और न ही बच्चों को लेकर कोई प्रेशर महसूस करती दिख रही हैं.