Randeep Hooda: सलमान खान की सलाह नहीं मानते रणदीप हुड्डा! कहा- मेरा सोचने का तरीका अलग
Randeep Hooda: अभिनेता ने कहा कि वो अपने को-स्टार सलमान खान की सलाह का पालन नहीं कर सके.
नई दिल्ली: रणदीप हुडा की अभी हाल ही में फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर रिलीज हुई है, जिसकी सक्सेज को अभिनेता एन्जॉय कर रहे हैं. रणदीप हुड्डा को इस फिल्म के लिए कई लोगों की सराहना मिली है.
अब इस बीच एक्टर ने सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की. जैसा कि हम सब जानते हैं कि रणदीप हुड्डा और सलमान खान की जोड़ी सुल्तान, किक और राधे जैसी फिल्मों में देखने को मिली है. अभिनेता ने कहा कि वो अपने को-स्टार सलमान खान की सलाह का पालन नहीं कर सके.
salman की सलाह को नहीं मानते रणदीप हुड्डा
हाल ही में एक इंटरव्यू में रणदीप हुडा ने बताया कि, "वह हमेशा मुझे अधिक पैसा कमाने और अधिक काम करने की सलाह देते हैं. वह मुझसे कहते हैं कि अगर मैंने अभी काम करके अपना फ्यूचर नहीं बनाया तो उन्हें बाद में काफी दिक्कतें होंगी. हालांकि, मैंने उनकी बातों का काफी कम पालन किया है लेकिन वह मुझे हमेशा अच्छी बातें बताते हैं."
Also Read
हुड्डा ने आगे कहा, "सलमान ने मुझे हमेशा बहुत अच्छी सलाह दी है. लेकिन मैं उसका पालन नहीं कर पाया. मेरी सोचने की क्षमता अलग है. मैं सबकी सलाह सुनता हूं और उसको पूरा करने की कोशिश करता हूं. मैं एक कलाकार के तौर पर काफी कुछ चेंज नहीं कर सकता." वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह हैं और मैं उनका काफी सम्मान करता हूं.