Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'किसको 100 ग्राम वाली इस कहानी पर भरोसा है?' विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन पर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन की घोषणा के बाद स्वरा भास्कर ने सवाल उठाए हैं. उन्हें अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ तापसी पन्नू और हुमा कुरैशी ने विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. से लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

Social Media
India Daily Live

Swara Bhaskar: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में फीमेल कैटेगरी के फाइनल से पहले उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया. दरअसल, विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है. हर कोई इंटरनेट पर प्रतिक्रिया दे रहा हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने भी सवाल उठाए हैं.

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन की घोषणा के बाद स्वरा भास्कर ने सवाल उठाए हैं. स्वार भास्कर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए सवाल पूछा, "इस 100 ग्राम ज्यादा वजन वाली कहानी पर कौन विश्वास करता है???. 

विनेश फोगाट का वजन 

एक भारतीय कोच ने कहा, "आज सुबह विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया. नियम इसकी अनुमति नहीं देते हैं ऐसे में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इंडियन ओलंपिक एसोशियशन ने बाद में इसकी पुष्टि की और रेसलर की प्राइवेसी के लिए अनुरोध किया है.