सुपरस्टार थलपति विजय के फैसले से तमिल सिनेमा को मिलेगा बूस्ट? CM बनते ही फिल्म इंडस्ट्री को दिया ये बड़ा तोहफा!
विजय के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को होगा. छोटे थिएटर अब एक दिन में ज्यादा शो चलाकर अच्छी कमाई कर सकेंगे. फिल्मों की कुल कमाई बढ़ेगी, जिससे प्रोड्यूसर्स को नई फिल्में बनाने का हौसला मिलेगा. थिएटर मालिकों की आय बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा. स्टाफ, टिकट काउंटर, क्लीनिंग और सुरक्षा कर्मियों की मांग बढ़ सकती है.
CM Thalapathy Vijay Rule: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशखबरी आ गई है. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय ने फिल्म जगत को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने नई तमिल फिल्मों के लिए थिएटर्स में अब दिन में 5 शो चलाने की अनुमति दे दी है. पहले पूरे राज्य में थिएटर्स को केवल 4 शो ही चलाने की इजाजत थी. इस फैसले से फिल्म निर्माता, थिएटर मालिक और कलाकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
70 साल पुराना नियम बदला
तमिलनाडु में पिछले 70 साल से थिएटर्स पर 4 शो का नियम चला आ रहा था. इसका सबसे बड़ा कारण था फैंस का दीवानापन. यहां सुपरस्टार्स के फर्स्ट डे-फर्स्ट शो का अलग ही जोश रहता है. एमजीआर, रजनीकांत और अब विजय की फिल्मों के पहले शो में बड़े-बड़े कटआउट, होर्डिंग, हार चढ़ाना और दूध अभिषेक जैसे जश्न आम हैं. इतना क्रेज कि टिकटों की भारी भीड़ लग जाती थी.
सरकार टिकट के दाम भी कंट्रोल में रखती है. सिंगल स्क्रीन में टिकट 50 से 200 रुपये तक और प्रीमियम सीट का दाम 500 रुपये तक ही है. इस वजह से कुछ थिएटर मालिक अर्ली मॉर्निंग शोज (4-6 बजे) में मनमाने दाम वसूलने लगे थे. टिकट बिक्री में हेराफेरी, ब्लैक में टिकट बेचना और टैक्स चोरी जैसी समस्याएं बढ़ गई थीं. साथ ही फैंस की भीड़ में ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाएं और कुछ मामलों में मौत की खबरें भी आती रहती थीं. इन्हीं कारणों से 4 शो का नियम बनाया गया था.
नए नियम से क्या फायदा होगा?
विजय के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को होगा. छोटे थिएटर अब एक दिन में ज्यादा शो चलाकर अच्छी कमाई कर सकेंगे. फिल्मों की कुल कमाई बढ़ेगी, जिससे प्रोड्यूसर्स को नई फिल्में बनाने का हौसला मिलेगा. थिएटर मालिकों की आय बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा. स्टाफ, टिकट काउंटर, क्लीनिंग और सुरक्षा कर्मियों की मांग बढ़ सकती है.
बड़े बजट वाली फिल्मों के लिए यह फैसला गेम चेंजर साबित होगा. अब ज्यादा शो होने से टिकट आसानी से मिल सकेंगे और ब्लैक टिकटिंग पर भी लगाम लगेगी. फैंस को भी अपनी पसंदीदा फिल्म ज्यादा आसानी से देखने का मौका मिलेगा.